जुलाई 14, 2024 10:49 पूर्वाह्न
19
वियतनाम में भूस्खलन से 11 लोगों की मौत
वियतनाम के उत्तरी प्रांत हा गियांग में भूस्खलन से 11 लोगों की मौत हो गई है और चार अन्य घायल हो गए हैं। 16 लोगों को ले जा रही एक मिनीबस बाक मी जिले की एक सड़क पर हुए भूस्खलन में फंस गई। वियतनाम के मौसम विभाग के अनुसार, दुर्घटना-ग्रस्त क्षेत्र में शुक्रवार को 280-290 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। वियतनाम में इस वर्ष प्राकृतिक आपदाओं में अब तक 68 लोगों की मौत हो चुकी है और 56 लोग घायल हुए हैं।