दिसम्बर 2, 2025 8:51 अपराह्न दिसम्बर 2, 2025 8:51 अपराह्न

views 27

पेरू: अमेज़न इलाके में भूस्‍खलन में 12 की मौत, 20 घायल

पेरू के अमेज़न इलाके में भूस्‍खलन में 12 लोगों की मौत हो गई और 20 घायल हो गए। स्‍थानीय अधिकारियों के अनुसार दो लोग अब भी लापता हैं। पुलिस और नेनौसेना की टीम ने खोज और बचाव के काम के लिए हेलीकॉप्टर भेजा है।   यह हादसा आज सुबह उकायाली के इपारिया नदी बंदरगाह पर हुआ, जो राजधानी लीमा से करीब 415 किलोमीटर दूर है। इससे वहां से गुज़र रही दो नावें टकरा गईं।   मृतकों में तीन बच्चे भी हैं। अधिकारियों ने कहा कि तेज़ बहाव वाले पानी और भंवर ने मौजूदा बाढ़ के मौसम में बचाव कार्य को मुश्किल बना दिया ह...

मार्च 9, 2025 11:40 पूर्वाह्न मार्च 9, 2025 11:40 पूर्वाह्न

views 16

कोलंबिया में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में एक व्यक्ति की मौत

कोलंबिया में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पास्टो के मेयर ने बताया कि पीड़ित अपने वाहन के साथ बह गया। कोलंबिया की राष्ट्रीय जोखिम प्रबंधन इकाई ने बताया कि भूस्खलन से 200 से अधिक लोग प्रभावित हुए और 65 घर क्षतिग्रस्त हो गए। तीन लोग लापता हैं जबकि 38 को बचा लिया गया है। अधिकारियों ने अवरुद्ध सड़कों को साफ करने और बाधित जल सेवा को बहाल करने के लिए भारी मशीनरी तैनात की।

मार्च 4, 2025 1:27 अपराह्न मार्च 4, 2025 1:27 अपराह्न

views 21

जम्मू-कश्मीर: तेज बारिश के कारण रामबन जिले के मेहाद इलाके में हुआ भूस्खलन, एनएच-44 बंद

  जम्मू-कश्मीर में कल शाम तेज बारिश के कारण रामबन जिले के मेहाद इलाके में भूस्खलन हुआ, जिससे 270 किलोमीटर लंबा रणनीतिक जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH44) बंद हो गया। आकाशवाणी जम्मू संवाददाता ने बताया कि कल देर शाम राष्ट्रीय राजमार्ग बंद कर दिया गया और लगातार बारिश के कारण मरम्मत कार्य में बाधा उत्पन्न हुई, जिससे अधिकारियों के लिए सड़क को साफ करना मुश्किल हो गया। रामबन के यातायात पुलिस विभाग ने सभी यात्रियों को मौसम में सुधार होने और सड़क को सुरक्षित बनाने तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्र...

अगस्त 11, 2024 2:33 अपराह्न अगस्त 11, 2024 2:33 अपराह्न

views 3

हिमाचल प्रदेश के विभिन्‍न हिस्‍सों में तेज बरसात जारी, बाढ़ और भूस्‍खलन से कई क्षेत्रों में जनजीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त

हिमाचल प्रदेश के विभिन्‍न हिस्‍सों में तेज बरसात जारी है। बाढ़ और भूस्‍खलन से कई क्षेत्रों में जनजीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त हो गया है। जनजातीय किनौर जिले में बाढ़ से भारी भूस्‍खलन हुआ है जिसके कारण कई किलोमीटर तक राष्ट्रीय राजमार्ग को क्षति पहुंची है। हालांकि किसी के हताहत होने का समाचार नहीं है।   

अगस्त 11, 2024 2:30 अपराह्न अगस्त 11, 2024 2:30 अपराह्न

views 24

उत्तराखंड: भूस्खलन के कारण चारधाम यात्रा मार्ग पर कई स्थानों पर यातायात बाधित

  उत्तराखंड में भूस्खलन के कारण चारधाम यात्रा के मार्ग पर कई स्थानों पर यातायात बाधित हुआ है। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर नेताला और ज्ञानसू के निकट भूस्खलन के बाद यातायात बंद है। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग, बारकोट के निकट मलबा जमा होने की वजह से बंद है। चमोली जिले में बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर छिनका के निकट भूस्खलन के कारण यातायात पर असर पड़ा है। इसके अतिरिक्त तेज वर्षा के कारण हुए भूस्खलन के बाद राज्य में गांवों से जुड़़ने वाले लगभग 100 सड़क मार्गों पर यातायात बंद ह...

अगस्त 5, 2024 9:43 अपराह्न अगस्त 5, 2024 9:43 अपराह्न

views 3

केरल के भूस्खलन प्रभावित वायनाड में तलाशी अभियान जारी, 300 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका

केरल के भूस्खलन प्रभावित वायनाड में आज तलाशी अभियान में चूरलमाला इलाके से दो और शव बरामद किये गये। आज शाम पुथुमाला में पहचान न किये जा सकने वाले 31 शवों को दफनाया गया। इस भूस्‍खलन में तीन सौ से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है।

जुलाई 31, 2024 11:13 पूर्वाह्न जुलाई 31, 2024 11:13 पूर्वाह्न

views 4

केरल: वायनाड में शवों को निकालने का काम  जारी,  मरने वालों की संख्या बढ़कर 157 हुई

  केरल में बचावकर्मियों ने वायनाड के मुंडक्कई में और शवों निकालना शुरू कर दिया है, जहां कल हुए भीषण भूस्खलन के कारण बड़े पैमाने पर जान-माल की क्षति हुई है।  माना जा रहा है कि मलबे के नीचे कई शव दबे हुए हैं। मलप्पुरम जिले में चलियार नदी से और शव निकाले जा रहे हैं। कल हुए भूस्खलन में कई शव नदी में बह गये थे। इस त्रासदी में मरने वालों की संख्या बढ़कर 157 हो गई है। 186 लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि करीब 100 लोग लापता हैं, लेकिन यह संख्या और भी अधिक होने की सं...

जुलाई 31, 2024 9:20 पूर्वाह्न जुलाई 31, 2024 9:20 पूर्वाह्न

views 14

मणिपुर: तामेंगलोंग ज़िले के डिमथानलोंग गांव में हुए भूस्खलन में दो लोगों की मौत

  मणिपुर में तामेंगलोंग ज़िले के डिमथानलोंग गांव में हुए भूस्खलन में दो लोगों की मृत्यु हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मणिपुर के कुछ हिस्सों में सोमवार रात तेज बारिश के बाद भूस्खलन से एक मकान गिर गया जिसमें एक महिला और दो साल के बच्चे की मौत हो गई। घटना में घायल व्यक्ति को राजधानी इंफाल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जुलाई 30, 2024 2:18 अपराह्न जुलाई 30, 2024 2:18 अपराह्न

views 15

केरल: वायनाड में राहत और बचाव कार्य जारी, पुलिस मुख्यालय ने जारी किये हेल्पलाइन नंबर

केरल के वायनाड में राहत और बचाव कार्यो में मदद के लिए मद्रास इंजीनियरिंग ग्रुप (एमईजी), बेंगलुरु से सेना के जवानों को भेजा जा रहा है, जहां आज सुबह हुए भारी भूस्खलन में कई लोगों की जान चली गई। एमईजी चूरलमाला क्षेत्र में एक वैकल्पिक पुल के निर्माण में मदद करेगा, जो अचानक बाढ़ में बह गया। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने खोज और बचाव कार्यो में सहायता के लिए ड्रोन और पुलिस दस्तों के उपयोग का निर्देश दिया। तिरुवनंतपुरम में पुलिस मुख्यालय में एक नियंत्रण कक्ष खोला गया है, जिसके नंबर हैं : 94979004...

जुलाई 30, 2024 12:43 अपराह्न जुलाई 30, 2024 12:43 अपराह्न

views 16

केरल: वायनाड में भूस्खलन से 36 लोगों की मौत, 66 से अधिक घायल

केरल में तेज बारिश के कारण वायनाड जिले के मुंडक्कई, अट्टमाला और चूरामला क्षेत्रों में तबाही मच गई। आज तड़के हुए एक भूस्खलन में अब तक 36 लोगों की मृत्‍यु हो गई। मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका है। भूस्खलन में घायल हुए 66 से अधिक लोगों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्रभावित क्षेत्र में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। भूस्खलन वाले क्षेत्रों से प्रकृति के प्रकोप की भयावह तस्वीर सामने आई है, जहां चारों ओर कीचड़, पत्थर, उखड़े हुए पेड़ और चट्टानें बिखरी हुईं मिली। बाढ़ में कई घ...