मार्च 9, 2026 5:08 अपराह्न

views 213

रणनीतिक जोजिला दर्रा इस सर्दी भी खुला, लद्दाख को निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित

लद्दाख में रणनीतिक रूप से महत्‍वपूर्ण जोजिला दर्रा इस वर्ष सर्दियों के मौसम में भी खुला रहा। इस उपलब्धि से रमजान के पवित्र महीने के दौरान कारगिल और लद्दाख को आवश्यक वस्तुओं की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित हुई है। आकाशवाणी समाचार से विशेष भेंट में, विजयक परियोजना के मुख्य अभियंता, ब्रिगेडियर राहुल ओबेरॉय ने कहा कि जोजिला दर्रे को इतने लंबे समय तक खुला रखना एक बड़ी रणनीतिक और रसद संबंधी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि एक दशक पहले यह दर्रा सर्दियों में लगभग पांच महीने तक बंद रहता था, जिससे लद्दाख का संपर्क...