सितम्बर 4, 2025 4:14 अपराह्न
12
केज़ेडसी ने राष्ट्रीय राजमार्ग-2 को खोलने का लिया निर्णय
एक महत्वपूर्ण निर्णय में, कुकी-ज़ो परिषद (केज़ेडसी) ने राष्ट्रीय राजमार्ग-2 को यात्रियों और आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध आवाजाही के लिए खोलने का निर्णय लिया है। यह निर्णय पिछले कुछ दिनों में नई दिल्ली में गृह मंत्रालय के अधिकारियों और केज़ेडसी के एक प्रतिनिधिमंडल के बीच हुई कई बैठकों के बाद लिया गया है। कुकी-ज़ो परिषद ने राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर शांति बनाए रखने के लिए केंद्र सरकार द्वारा तैनात सुरक्षा बलों के साथ सहयोग करने की प्रतिबद्धता जताई है। गृह मंत्रालय, कुकी राष्ट्रीय संगठन और यूनाइटेड प...