अप्रैल 11, 2026 8:11 अपराह्न

views 10.4K

भारत में पहली बार जंगल में जन्मे चार चीता शावक, संरक्षण अभियान को बड़ी सफलता

मध्‍य प्रदेश के कूनो राष्‍ट्रीय उद्यान में भारत में जन्‍मी एक मादा चीता ने चार शावकों को जन्‍म दिया है। पर्यावरण, वन्‍य और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्‍द्र यादव ने इसे देश की चीता संरक्षण यात्रा में मील का पत्‍थर बताया। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में उन्‍होंने कहा कि मादा चीता गामिनी केजीपी-12 ने चार शावकों को जन्‍म दिया है। गामिनी की उम्र दो वर्ष से कुछ अधिक है और वह भारत में जन्‍मी दूसरी पीढ़ी की मादा चीता है। श्री यादव ने कहा कि 2022 में चीता योजना के शुरू होने के बाद पहली बार जंगल में किसी मादा ...