अक्टूबर 9, 2024 2:27 अपराह्न

views 16

मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा मेले की तैयारियों की समीक्षा की

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा मेले की तैयारियों की समीक्षा के लिए आयोजित उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने अधिकारियों को 13-19 अक्तूूबर तक आयोजित होने वाले इस आयोजन के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी करने की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने कुल्लू प्रशासन को दशहरा मेले में भाग लेने वाले देवी-देवताओं के लिए उचित प्रबंध सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी...