अगस्त 26, 2024 7:28 अपराह्न अगस्त 26, 2024 7:28 अपराह्न
14
जन्माष्टमी पर्व आज छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न भागों में मनाया जा रहा है
भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का पर्व जन्माष्टमी आज छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न भागों में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रदेश के कृष्ण मंदिरों में आवश्यक तैयारियां की गई हैं। मंदिरों और घरों में आज रात भगवान श्रीकृष्ण की विशेष रूप से पूजा-अर्चना कर जन्मोत्सव मनाया जाएगा। भगवान श्रीकृष्ण को माखन-मिश्री के अलावा अन्य कई चीजों का भोग लगाया जाएगा। इस बीच, राजधानी रायपुर में भी कृष्ण मंदिरों की विशेष साज-सज्जा की गई है। मंदिरों को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। इस मौके पर श...