सितम्बर 5, 2025 7:26 पूर्वाह्न सितम्बर 5, 2025 7:26 पूर्वाह्न

views 73

गुजरात, राजस्थान, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में मूसलाधार बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने आज गुजरात, राजस्थान, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, सौराष्ट्र, कच्छ और मध्य प्रदेश में मूसलाधार बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की है। उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिम बंगाल में हिमालय के तराई क्षेत्रों सहित देश के उत्‍तर पूर्वी हिस्‍सों में भी भारी बारिश का अनुमान है।   जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, बिहार, हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना में तेज़ हवा चलने और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।   अंडमान निकोबार द्वीप समूह, झारखंड, मराठवाड़ा, तमिलनाडु, ...

अगस्त 17, 2025 7:45 पूर्वाह्न अगस्त 17, 2025 7:45 पूर्वाह्न

views 21

मौसम विभाग ने मध्य महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा और तेलंगाना में रेड अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने आज मध्य महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा और तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है। कर्नाटक के तटवर्ती और दक्षिणी हिस्सों, पश्चिमी मध्य प्रदेश तथा गुजरात के कुछ इलाक़ों में कल अत्यधिक तेज वर्षा की आशंका है। कर्नाटक, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल, माहे, तटीय आंध्रप्रदेश और यानम में अगले दो दिन बहुत तेज वर्षा हो सकती है। दिल्ली में अगले 2-3 दिनों के दौरान हल्की वर्षा होने का अनुमान है।    

अगस्त 16, 2025 8:06 पूर्वाह्न अगस्त 16, 2025 8:06 पूर्वाह्न

views 1

मौसम विभाग ने कोंकण और गोवा में आज मूसलाधार वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने आज कोंकण और गोवा में अत्यधिक तेज वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। असम, मेघालय, उत्तराखंड, मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना, पश्चिमी मध्य प्रदेश और गुजरात में मूसलाधार वर्षा हो सकती है जबकि अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, माहे और मराठवाड़ा में तेज़ बारिश की संभावना है।     पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, सौराष्ट्र, विदर्भ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी तेज वर्षा का अनुमान है। अंडम...