दिसम्बर 12, 2025 1:51 अपराह्न

views 176

सरकार लोकसभा में वायु प्रदूषण के मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार: केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि सरकार लोकसभा में वायु प्रदूषण के मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता ने कार्य सलाहकार समिति में यह मुद्दा उठाया था, इसलिए सरकार को इस पर विचार करना होगा और यह देखना होगा कि नियमों के अनुसार चर्चा कैसे आयोजित की जाए। श्री रिजिजू ने कहा कि पहले ही दिन सरकार ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया था कि सभी महत्वपूर्ण मुद्दों पर सरकार विपक्षी दलों के सुझावों को ध्यान में रखते हुए समाधान निकालने के लिए चर्चा को तैयार है। शून्यकाल ...

अक्टूबर 9, 2025 5:13 अपराह्न

views 28

प्रतिस्पर्धी संघवाद देश को एक विकसित राष्ट्र बनाने का सबसे उपयुक्त तरीका: किरेन रिजिजू

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि प्रतिस्पर्धी संघवाद देश को एक विकसित राष्ट्र बनाने का सबसे उपयुक्त तरीका है। नई दिल्ली में पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के 120वें वार्षिक अधिवेशन में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुशासन के माध्यम से राज्यों को सशक्त बनाया है।   श्री रिजिजू ने कहा कि कई केंद्र-वित्तपोषित योजनाओं को अब स्थानीय स्तर पर कार्यान्वयन के लिए राज्य सरकारों को हस्तांतरित कर दिया गया है। उन्‍होंने कहा कि स्थानीय स्...

सितम्बर 19, 2025 1:39 अपराह्न

views 56

कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी कमज़ोरियों को छिपाने के लिए संवैधानिक संस्था पर आरोप लगाते रहते हैं: किरेन रिजिजू

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने आज आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी कमज़ोरियों को छिपाने के लिए संवैधानिक संस्था पर आरोप लगाते रहते हैं। नई दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए, श्री रिजिजू ने कहा कि बार-बार चुनाव हारने के बाद, श्री गांधी व्यवस्था को दोष देते हैं। उन्होंने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा है और गरीब, किसान और आम लोग उन्हें देश का नेता मानते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने उल्लेखनीय प्रगति की है।    

सितम्बर 19, 2025 12:43 अपराह्न

views 25

सरकार के एजेंडे का मुख्य विषय महिलाओं के नेतृत्व वाला विकास है: किरेन रिजिजू

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्‍य की प्राप्ति के लिए महिलाओं और युवाओं की सक्रिय भागीदारी ज़रूरी है।   नई दिल्ली में फ्यूचर फ्रंटियर कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए श्री रिजिजू ने कहा कि सरकार के एजेंडे का मुख्य विषय महिलाओं के नेतृत्व वाला विकास है।   उन्होंने कहा कि भारत, विश्‍व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है। श्री रिजिजू ने कहा कि पिछले ग्यारह वर्षों में भारत 11वें स्थान से विश्‍व की पाँचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन ग...