सितम्बर 2, 2024 9:13 अपराह्न

views 14

देश में इस वर्ष खरीफ फसल की बुआई के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति

देश में इस वर्ष खरीफ फसल की बुआई के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। यह अब एक हजार 87 लाख हेक्टेयर से अधिक हो गया है। पिछले वर्ष इसी अवधि में लगभग एक हजार 66 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ की बुआई हुई थी। कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने आज खरीफ फसलों की प्रगति रिपोर्ट जारी की।   धान की बुआई का रकबा 408 लाख हेक्टेयर से अधिक हो गया है। पिछले वर्ष की इसी अवधि में यह लगभग 393 लाख हेक्टेयर था। दलहन की खेती का रकबा भी 116 लाख हेक्टेयर से बढकर 125 लाख हेक्टेयर से अधिक हो गया है।