दिसम्बर 12, 2024 8:21 पूर्वाह्न

views 13

अफ़गानिस्तान में शरणार्थी मामलों के कार्यवाहक मंत्री खलील रहमान हक्कानी काबुल में एक आत्मघाती हमले में मारे गए

अफ़गानिस्तान में, शरणार्थी मामलों के कार्यवाहक मंत्री खलील रहमान हक्कानी कल काबुल में एक आत्मघाती हमले में मारे गए। श्री हक्‍कानी पर उस समय हमला हुआ जब वे मंत्रालय में अपने कार्यालय में काम कर रहे थे। आगंतुक रूप में कार्यलय आये एक आत्‍मघाती हमलावर ने विस्फोट कर खुद को उडा लिया। इस घटना में छह अन्य लोग भी मारे गए। गृह मंत्रालय ने हक्कानी की मौत को ख़वारिजों द्वारा किए गए क्रूर हमले का परिणाम बताया है। अफगानी तालिबान आतंकवादी संगठन-आईएसआईएस को खवारिज के नाम से बुलाते हैं। हालाँकि, अभी तक किसी भी स...