जुलाई 16, 2024 1:41 अपराह्न
18
केरल में मूसलाधार वर्षा से आम जीवन अस्त-व्यस्त, नौ जिलों में जारी किया गया ऑरेंज अलर्ट
केरल में मूसलाधार वर्षा से आम जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। राज्य के नौ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। केरल के उत्तरी हिस्सों में लगातार तेज बारिश से निचले इलाकों में पानी भर गया है। जिससे आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तेज वर्षा से पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन, फसलों को भारी नुकसान और मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। राज्य में आज बारिश की कई घटनाओं में चार लोगों की जान चली गई। नदियों का जलस्तर बढ़ने से प्रमुख बांधों से अतिरिक्त जल छोड़ा जा रहा है। विभिन्न इलाकों में यातायात...