अक्टूबर 9, 2025 8:19 अपराह्न अक्टूबर 9, 2025 8:19 अपराह्न

views 81

अगले दो से तीन दिनों तक आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, ओडिशा, तमिलनाडु, पुडुचेरी के कुछ स्थानों पर मूसलाधार वर्षा की चेतावनी

मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों तक आंध्र प्रदेश, दक्षिणी आंतरिक और तटीय कर्नाटक, केरल, माहे, ओडिशा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कुछ स्थानों पर मूसलाधार वर्षा की चेतावनी दी है। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में भी कल तक ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है।   विभाग ने अगले तीन दिनों तक अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल के गंगेय क्षेत्र, कर्नाटक, तेलंगाना और लक्षद्वीप में गरज और बिजली गिरने की भी आशंका व्‍यक्‍त की है।  

सितम्बर 26, 2025 11:14 पूर्वाह्न सितम्बर 26, 2025 11:14 पूर्वाह्न

views 20

केरल के दक्षिणी हिस्सों में लगातार हो रही वर्षा, कई निचले इलाकों में पानी भरा

केरल के दक्षिणी हिस्सों में लगातार हो रही वर्षा से तिरुवनंतपुरम के कई निचले इलाकों में पानी भर गया है। मौसम विभाग ने 8 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। तिरुवनंतपुरम जिले के सभी शैक्षणिक संस्थान आज बंद रहेंगे। दक्षिणी जिलों में कल बारिश कम होने की आशा है, लेकिन राज्य के उत्तरी हिस्सों में अधिक वर्षा हो सकती है।    

सितम्बर 19, 2025 1:19 अपराह्न सितम्बर 19, 2025 1:19 अपराह्न

views 20

केरल में मत्स्य पालन क्षेत्र के लिए 1,346 करोड़ रुपये आवंटित किए गए: राजीव रंजन सिंह

केंद्रीय मत्स्य पालन मंत्री राजीव रंजन सिंह ने बताया है कि केरल में मत्स्य पालन क्षेत्र के लिए 1,346 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। वे आज तिरुवनंतपुरम में ब्लू टाइड्स केरल यूरोपीय संघ कॉन्क्लेव को संबोधित कर रहे थे। इसका उद्देश्य समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र को सुरक्षित रखते हुए मत्स्य पालन सुनिश्चित करना है।   केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कॉन्क्लेव का उद्घाटन करते हुए कहा कि केरल का मानना ​​है कि महासागर केवल राजस्व का स्रोत नहीं है। ब्लू इकोनॉमी का दृष्टिकोण पर्यावरण को नुकसान पहुंच...

सितम्बर 5, 2025 2:09 अपराह्न सितम्बर 5, 2025 2:09 अपराह्न

views 38

दुनिया भर में रह रहे केरल मूल के लोग मना रहे तिरु ओणम त्योहार

दुनिया भर में रह रहे केरल मूल के लोग आज तिरु ओणम मना रहे हैं। यह केरल का सबसे बड़ा त्योहार है जो राजा महाबली की घर वापसी का प्रतीक है। यह उत्सव सभी समुदायों में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह केरल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है।   श्रद्धालुओं ने आज सबरीमाला, गुरुवायुर और त्रिक्काकरा सहित प्रमुख मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की।   ओणम उत्सव मंगलवार तक जारी रहेगा।    

मार्च 6, 2025 1:49 अपराह्न मार्च 6, 2025 1:49 अपराह्न

views 23

समावेशी विकास को प्राथमिकता देते हुए अल्पसंख्यक समुदायों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है केंद्र सरकार: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू 

    केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि केंद्र सरकार समावेशी विकास को प्राथमिकता देते हुए देश में अल्पसंख्यक समुदायों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। वे आज केरल में तिरुवनंतपुरम में दक्षिणी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम पर क्षेत्रीय समीक्षा बैठक और प्रशिक्षण कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।     श्री रिजिजू ने राष्ट्रीय अल्पसंख्यक विकास एवं वित्त निगम की योजनाओं को लागू करने में केरल सरकार की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह सु...

मार्च 6, 2025 8:53 पूर्वाह्न मार्च 6, 2025 8:53 पूर्वाह्न

views 26

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू आज केरल के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे

    केंद्रीय संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू आज एक दिवसीय दौरे पर केरल जाएंगे। वे आज सुबह तिरुवनंतपुरम में दक्षिणी क्षेत्र के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम (पीएमजेवीके) पर क्षेत्रीय समीक्षा बैठक और प्रशिक्षण कार्यशाला में भाग लेंगे।     प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम एक केंद्र प्रायोजित योजना है, जिसके तहत चिन्हित क्षेत्रों में सामुदायिक बुनियादी ढांचे और बुनियादी सुविधाओं का निर्माण किया जा रहा है।

फ़रवरी 27, 2025 8:39 पूर्वाह्न फ़रवरी 27, 2025 8:39 पूर्वाह्न

views 12

महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में केरल के मंदिरों में की गई विशेष पूजा

  केरल में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में राज्य के मंदिरों में विशेष पूजा आयोजित की गईं। इस अवसर पर बलि तर्पण करने या पूर्वजों को श्रद्धांजलि देने के लिए हजारों लोग कल शाम से अलुवा में पेरियार नदी तट पर एकत्र हुए। नदी किनारे स्थित महादेव मंदिर में आधी रात की पूजा के बाद समारोह शुरू हुआ। त्रावणकोर देवास्वोम बोर्ड ने भक्तों के लिए बलि तर्पण करने के लिए नदी किनारे 116 बलिथारों या प्लेटफार्मों की व्यवस्था की थी। नदी पार अद्वैत आश्रम में भी बलि तर्पण की व्यवस्था की गई थी।

अक्टूबर 19, 2024 9:06 अपराह्न अक्टूबर 19, 2024 9:06 अपराह्न

views 6

केरल में वायनाड लोकसभा सीट के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्‍याशी प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ भाजपा उम्‍मीदवार नव्‍या हरिदास चुनाव मैदान में

भारतीय जनता पार्टी ने असम, बिहार, छत्‍तीसगढ, कर्नाटक, केरल, मध्‍यप्रदेश, राजस्‍थान और पश्चिम बंगाल की विधानसभा सीटों और केरल की एक संसदीय सीट के उपचुनाव के लिए उम्‍मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने केरल में वायनाड लोकसभा सीट के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्‍याशी प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ नव्‍या हरिदास को चुनाव मैदान में उतारा है।     भाजपा ने असम की तीन सीट, बिहार, कर्नाटक, केरल, मध्‍यप्रदेश की दो-दो सीट और राजस्‍थान तथा पश्चिम बंगाल की छह-छह सीट के लिए प्रत्‍याशियों के नाम जारी कर दिए हैं...

अगस्त 29, 2024 8:52 अपराह्न अगस्त 29, 2024 8:52 अपराह्न

views 2

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल ऑनलाइन माध्यम से केरल के अलाप्पुझा में आर्थुंगल मछली पकड़ने के बंदरगाह के निर्माण के तीसरे चरण का उद्घाटन करेंगे  

          प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल ऑनलाइन माध्यम से केरल के अलाप्पुझा में आर्थुंगल मछली पकड़ने के बंदरगाह के निर्माण के तीसरे चरण का उद्घाटन करेंगे।  अरथुंकल क्षेत्र के मछुआरों के निरंतर अनुरोध पर 1991 में अरथुंकल फिश लैंडिंग सेंटर शुरू किया गया था।     तृतीय चरण के कार्यों हेतु 150.73 करोड़ रूपये की उपलब्ध कराये गये हैं।

अगस्त 21, 2024 8:37 पूर्वाह्न अगस्त 21, 2024 8:37 पूर्वाह्न

views 3

मौसम विभाग ने केरल के 6 जिलों में अलग-अलग स्‍थानों पर बहुत तेज बारिश का जारी किया ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने केरल के 6 जिलों पथनमथिट्टा, कोट्टायम, इडुक्‍की, मल्लपुरम, कोझिकोड और वायनाड में अलग-अलग स्‍थानों पर बहुत तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। केरल और लक्ष्‍यद्वीप के तटों पर 55 किलोमीटर की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना के कारण मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है। इस बीच, पथनमथिट्टा के जिलाधिकारियों ने कहा कि निचले क्षेत्रों में तेज बारिश के बाद बढे जलस्‍तर को संतुलित करने के लिए मूझियार बांध और मनियार बैराज से पानी छोडे जाने की संभावना है। कक्‍कातर और पंपा के तटों...