अक्टूबर 17, 2024 7:07 अपराह्न

views 29

उत्तराखंड के केदारनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए राजनैतिक पार्टियों ने तैयारियां शुरू की

केदारनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए राजनैतिक पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने अपने-अपने प्रत्याशियों पर भी मंथन शुरू कर दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने बताया कि उम्मीदवारों के नाम का पैनल सर्वसम्मति से केंद्रीय पार्लियामेंट्री बोर्ड को भेज दिया गया है। वहीं, कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री, नवीन जोशी ने कहा कि कांग्रेस ने केदारनाथ विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिये पर्यवेक्षक बना दिये हैं। केदारनाथ विधानसभा सीट पर 20 नवंबर को मतदान ह...