जुलाई 18, 2024 1:58 अपराह्न
27
कर्नाटक: राष्ट्रीय राजमार्ग-66 पर हुए भूस्खलन के मलबे को साफ करने में जुटे राहत दल ने दो और शव बरामद किये
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के अंकोला तालुक में शिरूर के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग-66 पर हुए भूस्खलन के मलबे को साफ करने में जुटे राहत दल ने आज दो और शव बरामद किये हैं। इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। राहत दल ने छह वर्षीय अवंतिका नाइक और तेल टैंकर चालक के शव बरामद किये हैं। गंगेकोला में गोकर्ण के निकट अवंतिका का शव मिला जबकि टैंकर चालक का शव भूस्खलन वाले स्थान के नीचे गंगावली के मलबे के बहाव से बरामद किया गया। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल मूसलाधार बारिश के बीच राहत और बचाव अभियान चला रहा ...