फ़रवरी 7, 2026 7:24 अपराह्न
19
कर्नाटक को रेल परियोजनाओं के लिए 7,748 करोड़ रुपये का बजटीय आवंटन: केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव
केंद्रीय रेल, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया है कि कर्नाटक को इस केंद्रीय बजट में रेल परियोजनाओं के लिए 7 हजार 7 सौ 48 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं। यह धनराशि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन - यूपीए सरकार के समय के आवंटन से नौ गुना अधिक है। बेंगलुरु में आज संवाददाताओं को संबोधित करते हुए श्री वैष्णव ने कहा कि राज्य में रेलवे नेटवर्क के उन्नयन, सुरक्षा सुविधाओं को लागू करने और अमृत भारत कार्यक्रम के तहत 61 रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण के लिए कुल 52 हजार 9 सौ 50 करो...