अक्टूबर 30, 2025 10:00 अपराह्न अक्टूबर 30, 2025 10:00 अपराह्न

views 679

न्यायमूर्ति सूर्यकांत होंगे भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश

न्यायमूर्ति सूर्यकांत भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश होंगे। विधि और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में उन्हें बधाई दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने न्यायमूर्ति सूर्यकांत को अगला मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति 24 नवम्‍बर से प्रभावी होगी। न्यायमूर्ति सूर्यकांत देश के 53वें मुख्य न्यायाधीश होंगे। वे मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल अगले महीने की 23 तारीख को समाप्त होगा।