दिसम्बर 11, 2025 4:57 अपराह्न

views 298

सांसद तेजस्वी सूर्या ने न्यायाधीश जीआर स्वामीनाथन के विरूद्ध महाभियोग प्रस्ताव लाने के लिए डीएमके सहित विपक्ष की कड़ी आलोचना की

भाजपा के सांसद तेजस्वी सूर्या ने लोकसभा में मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्‍यायमूर्ति जीआर स्वामीनाथन के विरूद्ध महाभियोग प्रस्ताव लाने के लिए द्रविड मुनेत्र कझगम- डीएमके सहित विपक्ष की कड़ी आलोचना की है। उन्‍होंने इसे महाभियोग का दुरुपयोग और देश की न्यायपालिका पर हमला बताया। लोकसभा में आज श्री सूर्या ने कहा कि यह हिंदू विरोधी भावना को दर्शाने के साथ न्यायपालिका की स्वतंत्रता का भी अपमान है। श्री सूर्या ने प्रस्ताव वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि आपातकाल के दौरान कांग्रेस पार्टी ने न्यायप...