जनवरी 21, 2025 9:23 अपराह्न जनवरी 21, 2025 9:23 अपराह्न
61
न्यायमूर्ति देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली
न्यायमूर्ति देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने आज दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने राज निवास में आयोजित एक समारोह में न्यायाधीश को शपथ दिलाई। समारोह में दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों सहित कई गणमान्य व्यक्ति भी शामिल हुए।