मार्च 10, 2026 4:45 अपराह्न

views 32

सर्वोच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल में एसआईआर प्रक्रिया में न्यायिक अधिकारियों को पूर्ण सहायता देने का निर्देश दिया

सर्वोच्च न्यायालय ने आज पश्चिम बंगाल सरकार और निर्वाचन आयोग को राज्य में चल रहे मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-एसआईआर में न्यायिक अधिकारियों को सभी प्रकार की सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति आर महादेवन और जॉयमाल्य बागची की पीठ ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया में तैनात न्यायिक अधिकारियों ने अब तक मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के विरोध में दायर 10 लाख 16 हजार आपत्तियों और दावों पर सुनवाई की है। पीठ ने कहा कि न्यायिक अधिकारियों के निर्णयों की समीक्षा आयोग के क...