जनवरी 21, 2026 8:33 अपराह्न

views 38

जे.एस.सी ने साझेदार देशों के साथ मिलकर काम करने पर सहमति जताई है: विदेश मंत्रालय

भारत-यूरोपीय संघ त्रिपक्षीय सहयोग के लिए संयुक्त संचालन समिति-जे.एस.सी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। इसकी सह-अध्यक्षता यूरोपीय संघ के राजदूत हर्वे डेल्फिन और विदेश मंत्रालय की संयुक्त सचिव प्रियंका चौहान ने की। जे.एस.सी ने विश्व भर में विकास संबंधी चुनौतियों के समाधान के लिए संयुक्त रूप से योजना बनाने और मिलकर काम करने की कार्यप्रणाली पर सहमति व्यक्त की है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि जे.एस.सी ने साझा मूल्यों, पारस्परिक हितों और समान प्राथमिकताओं के आधार पर साझेदार देशों के साथ मिलकर काम करन...