अगस्त 15, 2025 5:15 अपराह्न

views 25

झारखण्ड हाईकोर्ट ने जेपीएसपी में दिव्यांग कोटे की पांच सीटें आरक्षित रखने के दिए निर्देश

झारखण्ड हाईकोर्ट ने झारखण्ड पब्लिक सर्विस कमीशन, जेपीएसपी को सिविल सेवा परीक्षा में दिव्यांग कोटे की पांच सीटें आरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं। इस मामले की अगली सुनवाई 10 नवम्बर को होगी। संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा 2023 में जेपीएससी ने 342 पदों पर नियुक्ति के लिए परीक्षा आयोजित की थी, जिसमें 13 पद दिव्यांग कोटे के थे। आयोग ने 13 में से आठ पदों पर दिव्यांग अभ्यर्थियों की नियुक्ति की और शेष पांच पदों पर दूसरे अभ्यर्थियों की नियुक्ति कर दी। इस मामले में कोर्ट ने आयोग को भी जवाब दायर करने के निर्देश...