अगस्त 24, 2024 12:41 अपराह्न

views 21

देवघर जिले की एक अदालत ने सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीन आरोपियों को दोषी करार देते हुए 25-25 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनायी

देवघर जिले की एक अदालत ने नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीन आरोपियों को दोषी करार देते हुए पच्चीस-पच्चीस वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनायी। तीनों दोषियों पर 20-20 हजार रुपये का आर्थिक दंड भी लगाया गया है। अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय और पोक्सो मामलों के लिए गठित विशेष न्यायालय के न्यायाधीश राजेन्द्र कुमार सिन्हा ने तीन अभियुक्तों को पोक्सो एक्ट के तहत सजा सुनायी।

अगस्त 24, 2024 12:39 अपराह्न

views 13

राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में आज भारी बारिश का औरेंज अलर्ट जारी किया गया

राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में आज भारी बारिश का औरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार रांची के अलावा पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, पलामू और गढ़वा में आज और कल भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने यह भी बताया कि पश्चिम बंगाल और झारखंड के ऊपर निम्न दवाब का क्षेत्र कायम है, जिसका असर राज्य में दिख रहा है।

अगस्त 24, 2024 11:57 पूर्वाह्न

views 13

मेजबान रांची और सिमडेगा की टीम मोरहाबादी स्थित एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में चल रही राज्यस्तरीय नेहरु कप प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंच गयी

मेजबान रांची और सिमडेगा की टीम मोरहाबादी स्थित एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में चल रही राज्यस्तरीय नेहरु कप प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंच गयी है। दोनों के बीच आज शाम खिताबी मुकाबला होगा। सेमीफाइनल मैच में रांची ने खूंटी को और सिमडेगा ने हजारीबाग को हराकर फाइनल में प्रवेश किया है।

अगस्त 24, 2024 11:51 पूर्वाह्न

views 15

झारखंड से गिरफ्तार अलकायदा माड्यूल के मास्टर माइंड डॉ इश्तियाक अहमद समेत 5 संदिग्धों को दिल्ली स्पेशल सेल की टीम दिल्ली ले गयी

झारखंड से गिरफ्तार अलकायदा माड्यूल के मास्टर माइंड डॉक्टर इश्तियाक अहमद समेत पांच संदिग्धों को दिल्ली स्पेशल सेल की टीम अपने साथ दिल्ली ले गयी है। जिन संदिग्धों को दिल्ली ले जाया गया है उनमें डा. इश्तियाक के अलावा हजारीबाग का फैजान अहमद, चान्हों का मतिउर रहमान, रिजवान बाबर और मुफ्ती रहमतुल्ला शामिल हैं। इन सबको दिल्ली पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर ले गयी है।