नवम्बर 10, 2024 7:12 अपराह्न

views 22

झारखंड में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के प्रचार का कल अंतिम दिन

झारखंड में विभिन्‍न राजनीतिक दलों के वरिष्‍ठ नेता अपनी-अपनी पार्टी के उम्‍मीदवारों के लिए समर्थन जुटाने के वास्‍ते अंतिम समय तक प्रयास करने में लगे हुए हैं। राज्‍य में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के प्रचार का कल अंतिम दिन है।     भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज गुमला और बोकारो में जनसभाओं को संबोधित किया। उन्‍होंने दोहराया कि भाजपा के नेतृत्‍व वाली एनडीए सरकार, सबका साथ, सबका विकास के मंत्र के प्रति वचनबद्ध है। उन्‍होंने जोर देकर कहा कि इस मार्ग पर चलने से ...

नवम्बर 9, 2024 8:16 अपराह्न

views 32

झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान जोर-शोर से चल रहा है

झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान जोर-शोर से चल रहा है। राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन और इंडिया गठबंधन के शीर्ष नेता राज्‍यभर में अपने-अपने प्रत्‍याशियों के पक्ष में मतदाताओं को लुभाने के लिए जनसभाएं कर रहे हैं।     भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता अमित शाह ने पलामू के छतरपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर अन्‍य पिछड़ा वर्ग, दलित और आदिवासी विरोधी होने का आरोप लगाया।     दूसरी और श्री राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी की कार्यनीतियों की आलोचना की और क...

नवम्बर 7, 2024 7:27 अपराह्न

views 22

झारखंड में राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन और इंडिया गठबंधन के नेता चुनावी सभाएं कर रहे हैं

झारखंड में राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन और इंडिया गठबंधन के नेता चुनावी सभाएं कर रहे हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि झारखंड की जनता राज्य में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार के कुशासन से नाखुश है।     झारखंड मुक्ति मोर्चा की नेता कल्पना सोरेन ने खूंटी में जनसभा की। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार के कार्यकाल में कई विकास परियोजनाएं पूरी हुई हैं।     कांग्रेस, राष्‍ट्रीय जनता दल, ऑल झारखंड स्‍टूडेंट यूनियन और वामपंथी दलों के नेताओं ने भी राज्य के विभिन्न...

अक्टूबर 28, 2024 8:05 अपराह्न

views 18

झारखंड विधानसभा चुनाव में शहरी क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग की अनोखी पहल; मम्मी-पापा वोट दो अभियान चलाया

झारखंड विधानसभा चुनाव में शहरी क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग द्वारा कई अनोखी पहल की जा रही है। इस कड़ी में आज सोशल मीडिया मम्मी-पापा वोट दो अभियान चलाया गया। इसके अंतर्गत स्कूलों में छठी से 12वीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं मताधिकार का प्रयोग करने के लिए अपने माता-पिता को पत्र लिखा जिसे बाद में माता-पिता द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किया गया।

अक्टूबर 17, 2024 9:37 अपराह्न

views 16

विधानसभा चुनाव में वोट प्रतिशत बढ़ाने को लेकर चुनाव आयोग ने पहल तेज कर दी गयी

विधानसभा चुनाव में वोट प्रतिशत बढ़ाने को लेकर चुनाव आयोग ने पहल तेज कर दी गयी है। राज्य भर में मतदाता जागरुकता को लेकर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस कड़ी में कल रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में आर्ट 81 कार्यक्रम का उद्घाटन किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में 81 नामचीन कलाकार शामिल होंगे।

अक्टूबर 17, 2024 3:39 अपराह्न

views 20

झारखंड में चुनाव आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद पूरे राज्य में राजनीतिक दलों के होर्डिंग, पोस्टर और बैनर हटाने का काम शुरू

झारखंड में चुनाव आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद पूरे राज्य में राजनीतिक दलों के होर्डिंग, पोस्टर और बैनर हटाने का काम शुरू हो गया है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप नगर निगम अधिकारियों को नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई करने को कहा गया है। इस बीच, सांसद और विधायक के स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत फंड जारी करने पर भी रोक लगा दी गई है।  

अक्टूबर 17, 2024 3:08 अपराह्न

views 18

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने 4M- ‘मनी पॉवर, मसल पॉवर, मिस इनफॉर्मेशन और एमसीसी’ पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने विधानसभा चुनाव को लेकर सभी जिलों के अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के 4M- ‘मनी पॉवर, मसल पॉवर, मिस इनफॉर्मेशन और एमसीसी’ पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया है। वहीं राजनीतिक दलों के साथ बैठक में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि सभी दलों एवं निर्वाचन में भाग लेने वाले प्रत्याशियों को आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देश का अनुपालन करना आवश्यक है।  के. रवि कुमार ने बताया कि चुनाव आयोग ने प्रत्येक प्रत्याशी के लिए अधिकतम 40 लाख रुपए की खर्च सीमा तय की है।...

अक्टूबर 16, 2024 9:20 अपराह्न

views 20

झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही सियासी हलचल के साथ ही प्रशासनिक गतिविधियां भी तेज

झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही सियासी हलचल के साथ ही प्रशासनिक गतिविधियां भी तेज हो गयी हैं। सभी जिलों में आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित करने के साथ ही वोट प्रतिशत बढ़ाने की पहल भी शुरू कर दी गयी है। लोहरदगा जिले में स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रखंडों में जन वितरण प्रणाली की दुकानों में मतदाता जागरुकता अभियान चलाया गया। उधर, रामगढ़ में जिला निर्वाचन पदाधिकारी चंदन कुमार ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उन्हें आदर्श चुनाव आचार संहिता की जानकारी दी...

अक्टूबर 16, 2024 3:15 अपराह्न

views 416

झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही चुनाव आदर्श आचार संहिता लागू हो गयी

झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही चुनाव आदर्श आचार संहिता लागू हो गयी है। चुनाव खत्म होने तक अब किसी प्रकार की नयी योजनाओं की घोषणा, नयी नियुक्तियां समेत नई नीतियों का निर्धारण नहीं हो सकेगा। हालांकि पहले से जारी योजनाओं पर काम जारी रहेगा। गौरतलब है कि झारखंड विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया 18 अक्टूबर को पहले चरण की अधिसूचना जारी होने के साथ शुरू होगी जो 23 नवंबर को नतीजे आने तक जारी रहेगी।

सितम्बर 22, 2024 8:21 अपराह्न

views 24

झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा

झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। रांची में संवाददाताओं से बातचीत में श्री भट्टाचार्य ने कहा कि अपने राज्यों को छोड़कर बाहर से भाजपा नेताओं का झारखंड आना शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता राज्य सरकार के हर निर्णयों से घबरा गये हैं।