अक्टूबर 28, 2024 7:56 अपराह्न अक्टूबर 28, 2024 7:56 अपराह्न

views 7

Jharkhand: राज्य में दूसरे चरण के चुनाव के लिए 38 सीटों पर नामांकन प्रक्रिया जारी, धनवार विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल मरांडी ने नामांकन दाखिल किया

राज्य में दूसरे चरण के चुनाव के लिए 38 सीटों पर नामांकन प्रक्रिया जारी है। धनवार विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज नामांकन दाखिल किया। उधर, गिरिडीह सीट से पार्टी प्रत्याशी निर्भय कुमार शहाबादी ने भी नामांकन का पर्चा भरा। बाद में एक जनसभा भी की गयी। मौके पर भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी और केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, अन्नपूर्णा देवी और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष डा. रवीन्द्र राय भी मौजूद थे। सभा को संबोधित करते हुए श्री चौहान ने आरोप लगा...

अक्टूबर 28, 2024 7:44 अपराह्न अक्टूबर 28, 2024 7:44 अपराह्न

views 7

झामुमो ने गढ़वा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सत्येन्द्र नाथ तिवारी के नामांकन को रद्द करने की मांग की

राज्य में सत्तारुढ़ गठबंधन के प्रमुख घटक दल झामुमो ने गढ़वा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सत्येन्द्र नाथ तिवारी के नामांकन को रद्द करने की मांग की है। रांची में एक संवाददाता सम्मेलन में पार्टी के केन्द्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि श्री तिवारी ने अपने नामांकन के साथ सरकार का नो ड्यूज सर्टिफिकेट जमा नहीं किया है, जो जरुरी दस्तावेज है। श्री भट्टाचार्य ने इस मामले को कोर्ट तक ले जाने की बात भी कही।

अक्टूबर 28, 2024 7:43 अपराह्न अक्टूबर 28, 2024 7:43 अपराह्न

views 7

झारखंड में 13 नवंबर को 43 निर्वाचन क्षेत्रों में पहले चरण के मतदान के लिये नामांकन पत्रों की जांच पूरी हो गयी

झारखंड में 13 नवंबर को 43 निर्वाचन क्षेत्रों में पहले चरण के मतदान के लिये नामांकन पत्रों की जांच आज पूरी हो गयी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने आज रांची में पत्रकारों को बताया कि कल दिन के 11 बजे के बाद वैध उम्मीदवारों की सूची जारी की जायेगी। इस चरण के मतदान के लिये कुल आठ सौ पांच उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किये हैं। इधर, राज्य में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद से राज्य के अलग-अलग हिस्सों से तलाशी अभियान के दौरान 86 करोड 32 लाख रुपये से अधिक की अवैध सामग्री और नकदी जब्त की गई...

अक्टूबर 17, 2024 3:45 अपराह्न अक्टूबर 17, 2024 3:45 अपराह्न

views 15

पुलिस मुख्यालय ने झारखंड में विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए केंद्र सरकार से अर्द्धसैनिक बलों की 590 टुकड़ियां मांगी

पुलिस मुख्यालय ने झारखंड में विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए केंद्र सरकार से अर्द्धसैनिक बलों की 590 टुकड़ियां मांगी है। केंद्र ने चुनाव की घोषणा होते ही सुरक्षा बलों की 100 टुकड़ियां तत्काल झारखंड को उपलब्ध करा दी है। इसमें 10 टुकड़ी कल रांची पहुंच गयीं हैं।     इधर बोकारो पुलिस विधानसभा चुनाव को लेकर अलर्ट मोड पर है। पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गीयारी ने आकाशवाणी को बताया कि जिले में अवैध हथियार, पैसे के अवैध लेनदेन और शराब की तस्करी पर पुलिस की कड़ी नजर है।  

सितम्बर 21, 2024 8:01 अपराह्न सितम्बर 21, 2024 8:01 अपराह्न

views 11

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने घुसपैठ और भ्रष्टाचार को लेकर राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर निशाना साधा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने घुसपैठ और भ्रष्टाचार को लेकर आज राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर निशाना साधा। चतरा जिले के ईटखोरी हाईस्कूल मैदान से भाजपा की परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त हेमंत सोरेन सरकार ने भारत की स्वस्थ लोकतांत्रिक प्रथाओं के साथ खिलवाड़ किया है।

जून 14, 2024 6:13 अपराह्न जून 14, 2024 6:13 अपराह्न

views 11

Jharkhand: राज्य में लोकसभा चुनाव के बाद अब विधानसभा चुनाव की प्रशासनिक तैयारियां शुरु

राज्य में लोकसभा चुनाव के बाद अब विधानसभा चुनाव की प्रशासनिक तैयारियां शुरु कर दी गयी हैं। इस सिलसिले में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये सभी जिलों के निर्वाचन संबंधी पदाधिकारियों के साथ बैठक की और मतदाता सूची में सुधार के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि घर घर जाकर बीएलओ मतदाता सूची में सुधार की पहल करेंगे।