सितम्बर 4, 2024 7:58 अपराह्न

views 19

पहले संयुक्त कमांडर सम्मेलन का आज लखनऊ में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने उद्घाटन किया

देश की सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए पहले संयुक्त कमांडर सम्मेलन-जेसीसी का आज लखनऊ में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने उद्घाटन किया। इस अवसर पर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान के साथ थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी और वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी भी मौजूद रहे। सम्मेलन में तीनों सेनाओं के अन्य शीर्ष अधिकारियों ने भी भाग लिया। देश में मौजूद सुरक्षा स्थिति और सशस्त्र बलों की रक्षा तैयारी की समीक्षा करते हुए सीडीएस ने...