अगस्त 28, 2025 5:08 अपराह्न

views 17

जापान के क्यूशू द्वीप पर ज्वालामुखी विस्फोट हुआ

जापान के क्यूशू द्वीप पर माउंट शिनमोए में   है। इस दौरान पांच हजार पांच सौ मीटर की उंचाई तक राख का गुबार उठा।  स्‍थानीय मीडिया के अनुसार कागोशिमा और मियाज़ाकी प्रान्तों के बीच स्थित एक हजार चार सौ 21 मीटर ऊँचा ज्वालामुखी स्थानीय समयानुसार सुबह चार बजकर 53 मिनट पर फटा। रिपोर्ट के अनुसार, एजेंसी ने पांच के पैमाने पर लेवल तीन अलर्ट जारी किया है और स्‍थानीय नागरिकों से मियाज़ाकी और कागोशिमा दोनों प्रान्तों में क्रेटर के पास जाने से मना किया है।