जुलाई 8, 2024 11:43 पूर्वाह्न

views 31

जापान के पश्चिमी ओगासावारा द्वीप समूह में आया 6.3 तीव्रता का भूकंप

जापान के पश्चिमी ओगासावारा द्वीप समूह में आज सवेरे 6.3 तीव्रता का भूकंप आया। स्थानीय मौसम एजेंसी ने कहा कि भूकंप भारतीय समयानुसार देर रात एक बजकर 32 मिनट पर आया। भूकंप का केंद्र पश्चिमी ओगासावारा द्वीप समूह से 530 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था।   भूकंप से सुनामी का कोई खतरा नहीं है। भूकंप के कारण किसी के हताहत होने या क्षति की कोई सूचना नहीं है।

जुलाई 5, 2024 9:43 पूर्वाह्न

views 48

मई 2023 के शिखर सम्मेलन में तय प्रतिबद्धताओं को पूरा करने की दिशा में  क्‍वाड सदस्य देशों के वरिष्ठ अधिकारियों ने  की  विभिन्न कार्य 

क्‍वाड सदस्य देशों के वरिष्ठ अधिकारियों ने मई 2023 के शिखर सम्मेलन में तय प्रतिबद्धताओं को पूरा करने की दिशा में क्वाड के विभिन्न कार्य समूहों की प्रगति की समीक्षा की। भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका के क्वाड के वरिष्ठ अधिकारियों की यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 3 जुलाई को आयोजित हुई थी।   बैठक का नेतृत्व विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव, से के. नागराज नायडू, रणनीतिक योजना और समन्वय समूह के प्रभारी उप सचिव-, ऑस्ट्रेलिया के विदेशी मामलों और व्यापार विभाग से एली लॉसन, जापान के विदेश...

जून 15, 2024 7:26 पूर्वाह्न

views 25

जी-7 शिखर सम्‍मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने इटली में की जापान के प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा के साथ बैठक

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कल इटली में जी-7 शिखर सम्‍मेलन से इतर, जापान के प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा के साथ बैठक की। श्री मोदी ने कहा कि उनके तीसरे कार्यकाल में भी जापान के साथ संबंधों को प्राथमिकता दी जाती रहेगी।   भारत और जापान के बीच कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भागीदारी है। इनमें मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल परियोजना और भारत-जापान औद्योगिक प्रतिस्पर्धात्मकता साझेदारी शामिल हैं। बैठक में, दोनों नेताओं ने आपसी सहयोग संबंधी मौजूदा कार्यों की समीक्षा भी की।