अगस्त 30, 2025 7:44 पूर्वाह्न

views 41

भारत और जापान ने निवेश, आर्थिक सुरक्षा और स्‍वास्‍थ्‍य सहित कई क्षेत्रों में अगले 10 वर्षों का रोडमैप तैयार किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि भारत और जापान ने अगले 10 वर्षों में जापान से भारत में 10 ट्रिलियन येन के निवेश का लक्ष्‍य निर्धारित किया है। उन्‍होंने कहा कि इसमें भारत और जापान के लघु और मध्‍यम उद्यमों और स्‍टार्टअप्‍स को जोड़ने पर विशेष बल दिया जाएगा। उन्‍होंने जापानी कंपनियों को आमंत्रित किया कि वे भारत में निवेश करें और विश्‍व के लिए विनिर्माण में योगदान करें। टोक्‍यो में 15वें भारत-जापान वार्षिक सम्‍मेलन में हिस्‍सा लेने के बाद जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा के साथ संयुक्‍त संव...

अगस्त 29, 2025 5:15 अपराह्न

views 40

जापान: प्रधानमंत्री मोदी ने 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्‍मेलन में लिया हिस्‍सा

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने टोक्‍यो में जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के साथ 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्‍मेलन में हिस्‍सा लिया। इस शिखर सम्‍मेलन के दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की और विशेष रणनीतिक तथा  वैश्विक साझेदारी के अगले चरण को आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। संयुक्‍त संवाददाता सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनकी बातचीत लाभप्रद और सार्थक रही है। उन्‍होंने कहा कि दोनों पक्ष इस बात पर सहमत हैं कि भारत-जापान भागीदा...

अगस्त 11, 2025 11:14 पूर्वाह्न

views 12

दक्षिण कोरिया, चीन और जापान के कृषि मंत्रियों के बीच सात वर्ष के अंतराल के बाद हुई वार्ता

दक्षिण कोरिया, चीन और जापान के कृषि मंत्रियों के बीच आज सोल में सात वर्ष के अंतराल के बाद वार्ता हुई। यह बैठक कोविड महामारी के कारण आंशिक रूप से स्थगित थी।     यह वार्ता इंचियोन में पहले आयोजित 2025-एपेक खाद्य सुरक्षा मंत्रिस्तरीय बैठक के बाद हुई। बैठक में खाद्य सुरक्षा, पशु रोगों से निपटने और टिकाऊ खेती सहित कृषि संबंधी मुद्दों पर चर्चा की गई।   त्रिपक्षीय बैठक में मंत्रियों ने कृषि क्षेत्र में जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए जानकारी साझा करने और सहयोग के महत्व पर स...

नवम्बर 9, 2024 8:11 अपराह्न

views 30

जापान में इन्फ्लूएंजा के मामलों में तेजी से वृद्धि हुई है

जापान में इन्फ्लूएंजा के मामलों में तेजी से वृद्धि हुई है। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के अनुसार 3 नवम्‍बर को समाप्‍त हुए सप्‍ताह में इन्फ्लूएंजा के पांच हजार एक सौ 27 मामले दर्ज किए गए। पिछले हफ्ते के मुकाबले आठ सौ 29 मामलों की वृद्धि हुई है। स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारियों ने लोगों से बार-बार हाथ धोने और मास्‍क का प्रयोग करने जैसे नियामक उपायों का पालन करने का आग्रह किया है। अधिक जोखिम वाले समूहों के लिए टीकाकरण पर विचार करने के लिए कहा गया है। 

अक्टूबर 1, 2024 9:33 अपराह्न

views 34

इशिबा शिगेरु को जापान के 102वें प्रधानमंत्री के रूप में नामित किया गया

जापान में देश की सत्‍तारूढ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी- एलडीपी के नेता शिगेरू इशिबा प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार ग्रहण करने जा रहे है। बाद में आज वे अपने नए मंत्रिमंडल की घोषणा करेंगे। इस बीच, आज सुबह जापान के मौजूदा प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने तीन वर्ष के कार्यकाल के बाद अपने मंत्रिमंडल से इस्‍तीफा दे दिया। आज सुबह नए मंत्रिमंडल की नियुक्ति से पहले मौजूदा मंत्रिमंडल की बैठक में किशिदा के मंत्रियों ने एक साथ इस्‍तीफे सौंपे।  श्री किशिदा 4 अक्‍टूबर,2021 को जापान के प्रधानमंत्री के रूप में नियु...

सितम्बर 21, 2024 8:29 अपराह्न

views 31

उत्तरी जापान में मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ तथा भूस्खलन में एक व्यक्ति की मौत ,सात अन्य लापता

      उत्तरी जापान के इशिकावा क्षेत्र में मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ तथा भूस्खलन में एक व्यक्ति की मौत हो गई और सात अन्य लापता हैं।     मौसम विभाग की क्षेत्र में भीषण बाढ़ की चेतावनी के बाद लगभग 40 हजार लोगों को सुरक्षित स्‍थानों पर ले जाया गया है।        

अगस्त 29, 2024 9:03 अपराह्न

views 18

जापान में चक्रवाती तूफान शानशान से प्रभावित कागोसीमा में भारी वर्षा, तीन लोगों की मृत्‍यु, 82 घायल  

          जापान में चक्रवाती तूफान शानशान से प्रभावित कागोसीमा में भारी वर्षा हुई और आंधी आई जिसमें तीन लोगों की मृत्‍यु हो गई है, 82 लोग घायल है और एक लापता बताया जाता है। स्‍थानीय समाचारओं के अनुसार गामागोरी शहर में भूस्‍खलन की घटना में तीन लोगों की मृत्‍यु हुई और दो लोग घायल है। शानशान तूफान के कारण यातायात और बिजली तथा जल व्‍यवस्‍था अस्‍त-व्‍यस्‍त है।     जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा इस आपदा से निपटने के बारे में विचार-विमार्श के लिए मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई और नागरिकों से अ...

अगस्त 14, 2024 12:13 अपराह्न

views 19

जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा सितंबर में हो जाएंगे पद मुक्त

    जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने कहा है कि वे सितंबर में पद मुक्त हो जाएंगे। 67 वर्षीय श्री किशिदा ने आज एक संवाददाता सम्मेलन में अपने दोबारा चुनाव न लड़ने के निर्णय की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) को एक नई शुरुआत की आवश्यकता है।     श्री किशिदा वर्ष 2021 से जापान के प्रधानमंत्री हैं और भ्रष्टाचार का मामला सामने आने के बाद उनका समर्थन घट रहा है। सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी 1955 से लगभग लगातार सत्ता में है और पार्टी ने श्री किशिदा की घोषणा...

अगस्त 2, 2024 10:05 पूर्वाह्न

views 26

जापान की प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष और व्यापार जगत के प्रमुखों से की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुलाकात 

  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कल शाम जापान की प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष नुकागा फुकिशिरो और उनके प्रतिनिधिमंडल तथा व्यापार जगत के प्रमुखों से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने जापान से और अधिक निवेश के लिए भारत में अनुकूल व्यापार माहौल और किए गए सुधारों का उल्लेख किया। उन्‍होंने प्रतिनिधिमंडल को व्यापार के लिए भारत सरकार के पूरे सहयोग का आश्वासन दिया।     इस बैठक ने भारत और जापान के बीच मजबूत विशेष रणनीतिक और वैश्विक भागीदारी तथा परस्पर हित और सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों को रेखांकित किया। साथ ही दोनों ...

जुलाई 31, 2024 11:59 पूर्वाह्न

views 24

जापान: राजधानी टोक्यो में आया भूकंप, तीव्रता 4.7 मापी गई

आज सुबह जापान की राजधानी टोक्यो में 4.7 की तीव्रता का भूकंप आया। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने कहा है कि भूकंप टोक्यो, कानागावा और चिबा प्रान्त के इलाकों में स्थानीय समयानुसार सुबह 1 बजकर 47 मिनट पर आया। भूकंप के झटकों से कोई नुकसान या किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।