अगस्त 26, 2024 9:08 अपराह्न अगस्त 26, 2024 9:08 अपराह्न

views 13

Uttar Pradesh: प्रदेश भर में आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व आस्था और उल्लास के साथ मनाया जा रहा

UP: प्रदेश भर में आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व आस्था और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिरों में दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं कृष्ण के जन्म स्थान मथुरा और वृंदावन में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इस अवसर पर श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर, श्री बांके बिहारी मंदिर, प्रेम मंदिर, इस्कॉन मंदिर सहित कई अन्य मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया है। समूचे बृजमण्डल में भगवान श्रीकृष्ण का 5251वां जन्मोत्सव बड़ी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। कान्हा की जन...

अगस्त 26, 2024 9:06 अपराह्न अगस्त 26, 2024 9:06 अपराह्न

views 12

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों के सुखमय जीवन की कामना की

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व आज योगेश्रवर भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा सहित पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मथुरा और वृन्दावन में देश और दुनिया से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन करने पहुंचे हैं। समूचा ब्रज क्षेत्र जन्माष्टमी के उमंग से सराबोर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी आज सुबह श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों के सुखमय जीवन की कामना की। उन्होंने कान्हा को पंचामृत स्नान कराया और भोग प्रसाद अर्पित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भगव...

अगस्त 26, 2024 9:04 अपराह्न अगस्त 26, 2024 9:04 अपराह्न

views 10

काशी के प्रमुख और प्राचीन भगवान आदि केशव मंदिर में आरती उतार कर लोगों ने वैश्विक शांति और समता मूलक समाज की कामना का संदेश दिया

काशी के प्रमुख और प्राचीन भगवान आदि केशव मंदिर में आरती उतार कर लोगों ने वैश्विक शांति और समता मूलक समाज की कामना का संदेश दिया और नमांमि गंगे ने भगवान श्रीकृष्ण के समग्र जीवन और उनके सिद्धांतों को जीवन में उतारने का लोगों से आह्वान किया। श्री कृष्ण जन्मोत्सव की कड़ी में प्रदेश भर में जगह-जगह दर्शन-पूजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला जारी है। अमरोहा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का खास उत्साह है। यहां ऐतिहासिक रामढोल शोभायात्रा मनमोहक झांकियों के साथ निकाली जा रही है। जिले के गजरौला में ऐतिहासिक...

अगस्त 26, 2024 7:28 अपराह्न अगस्त 26, 2024 7:28 अपराह्न

views 13

जन्माष्टमी पर्व आज छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न भागों में मनाया जा रहा है

भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का पर्व जन्माष्टमी आज छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न भागों में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रदेश के कृष्ण मंदिरों में आवश्यक तैयारियां की गई हैं। मंदिरों और घरों में आज रात भगवान श्रीकृष्ण की विशेष रूप से पूजा-अर्चना कर जन्मोत्सव मनाया जाएगा। भगवान श्रीकृष्ण को माखन-मिश्री के अलावा अन्य कई चीजों का भोग लगाया जाएगा। इस बीच, राजधानी रायपुर में भी कृष्ण मंदिरों की विशेष साज-सज्जा  की गई है। मंदिरों को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। इस मौके पर श...