नवम्बर 21, 2025 11:12 पूर्वाह्न
66
जम्मू कश्मीर: विधानसभा अध्यक्ष आज दो नए चुने गए विधायकों को दिलाएंगे शपथ
जम्मू कश्मीर में विधानसभा अध्यक्ष अब्दुल रहीम राथर आज दो नए चुने गए विधायकों को शपथ दिलाएंगे। श्री राठेर पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के मुंतज़िर मेहदी और भारतीय जनता पार्टी की देवयानी राणा को सुबह 11 बजे जम्मू के विधानसभा परिसर में शपथ दिलाएंगे। जम्मू - कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम -2019 के अनुभाग 24 के अनुसार विधानसभा का हर सदस्य अपनी सीट लेने से पहले, उस केंद्र शासित प्रदेश के उपराज्यपाल या उनके द्वारा नियुक्त किसी व्यक्ति के सामने इस एक्ट की चौथी अनुसूची के अनुसार शपथ लेगा या उस पर हस्ताक्षर करेगा। ...