अगस्त 14, 2026 8:01 अपराह्न

views 111

जल जीवन मिशन के तहत दो लाख से अधिक गांवों को मिला ‘हर घर जल’ प्रमाण पत्र

जल जीवन मिशन के सात साल पूरे हो गये हैं। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 15 अगस्त 2019 को इसे शुरू किया था। योजना का उद्देश्‍य प्रत्‍येक ग्रामीण परिवार को सुरक्षित और पर्याप्त मात्रा में पीने का पानी उपलब्ध कराना है। जल शक्ति मंत्रालय ने बताया है कि योजना की प्रमुख कार्यक्रम के अंतर्गत दो लाख से ज़्यादा गांवों को 'हर घर जल' सर्टिफ़िकेट दिया गया है।     योजना शुरू होने के समय 3 करोड़ 23 लाख परिवारों को लाभ मिल रहा था। जो अब बढ़कर 15. करोड़ 91 लाख हो गया है। इसमें 82.24 प्रतिशत की भारी बढ़ोतरी हुई ...

मार्च 10, 2026 9:44 अपराह्न

views 370

मंत्रिमंडल ने जल जीवन मिशन को दिसंबर 2028 तक बढ़ाने की मंजूरी दी

मंत्रिमंडल ने जल जीवन मिशन को दिसंबर 2028 तक बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने  नई दिल्ली में  आज संवाददाताओं को यह जानकारी दी। उन्‍होंने बताया  कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में जल शक्ति मंत्रालय के इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इसके तहत जल जीवन मिशन के कार्यान्वयन को बुनियादी ढांचे के निर्माण से लेकर सेवा वितरण के स्‍तर तक पुनर्गठित किया जाना है।    जल जीवन मिशन के पुनर्गठन के लिए मंत्रिमंडल ने इसके कुल परिव्यय को बढाकर 8 ल...

दिसम्बर 12, 2024 2:00 अपराह्न

views 89

जल जीवन मिशन योजना ने ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज जल जीवन मिशन की सराहना करते हुए कहा कि इस योजना ने विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि अपने दरवाजे पर स्वच्छ पानी के साथ, महिलाएं अब कौशल विकास और आत्मनिर्भरता पर ध्यान केंद्रित कर सकती हैं।    

अगस्त 1, 2024 1:58 अपराह्न

views 71

सरकार ने देश में जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत 15 करोड़ से अधिक नल से जल कनेक्शन उपलब्ध कराए

सरकार ने देश में जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत 15 करोड़ से अधिक नल से जल कनेक्शन उपलब्ध कराए हैं। यह अभियान बिजली के बिल को कम करने के लिए लोगों को सौर ऊर्जा का उपयोग करने के लिए भी प्रोत्साहित कर रहा है। आज लोकसभा में पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल ने बताया कि स्वच्छ जल उपलब्धता की स्थिति का आकलन करने के लिए देश में 8 हजार से अधिक गांवों का सर्वेक्षण किया गया है।

जुलाई 24, 2024 10:41 पूर्वाह्न

views 84

राष्‍ट्रीय जल जीवन मिशन ने देशभर में पंद्रह करोड़ ग्रामीण परिवारों को नल से जल कनेक्‍शन प्रदान कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की

    राष्‍ट्रीय जल जीवन मिशन ने देशभर में पंद्रह करोड ग्रामीण परिवारों को नल से जल कनेक्‍शन प्रदान करके ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। मिशन की स्‍थापना 2019 में की गई थी और इसे 2024 तक प्रत्‍येक ग्रामीण परिवार में जलापूर्ति प्रदान करने का लक्ष्‍य सौंपा गया था। पिछले पांच वर्षों में मिशन ने अभूतपूर्व गति से काम करते हुए ग्रामीण जल कनेक्‍शनों की संख्‍या तीन करोड से बढाकर पंद्रह करोड पर पहुंचाई है।   जलशक्ति मंत्री सी आर पाटिल ने सोशल मीडिया पर कहा कि इस उपलब्धि से ग्रामीण निवासियों को न केवल जल...

जुलाई 23, 2024 4:30 अपराह्न

views 111

राष्ट्रीय जल जीवन मिशन के तहत देशभर में 15 करोड़ ग्रामीण परिवारों को नल से पीने का पानी हुआ उपलब्‍ध

सरकार ने कहा है कि राष्ट्रीय जल जीवन मिशन के तहत देशभर में 15 करोड़ ग्रामीण परिवारों को नल से पीने का पानी उपलब्‍ध करा दिया गया जो एक बडी उपलब्धि है। मिशन के तहत यह काम तेजी से किया गया जिससे 2019 से लेकर 2024 के बीच पांच साल के अंदर 15 करोड़ ग्रामीण परिवारों को नल कनेक्‍शन उपलब्‍घ कराए गए।   जल शक्ति मंत्री सी.आर.पाटिल ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, कि जल जीवन मिशन के जरिए न केवल लोगों तक साफ पीने का पानी पहुंचाया गया बल्कि उनके जीवन की गुणवत्ता में भी सुधार किया गया। इस मिशन की घोषणा 20...