अक्टूबर 5, 2024 7:55 अपराह्न

views 14

छत्तीसगढ़ के धमतरी में दो दिवसीय जल जगार महोत्सव शुरू

छत्तीसगढ़ के धमतरी में आज से दो दिवसीय जल जगार महोत्सव शुरू हो गया है। यह महोत्सव पंडित रविशंकर शुक्ल जलाशय गंगरेल बांध परिसर में आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन में यूनिसेफ, जापान, श्रीलंका के अलावा देश के अनेक जल और पर्यावरणविद भाग ले रहे हैं। इस महोत्सव के तहत आज अंतर्राष्ट्रीय जल सम्मेलन में देश-विदेश के नीति निर्माता, पर्यावरण विद, विशेषज्ञ और राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने जल संचय और जल संरक्षण पर संवाद किया। उन्होंने जल संचय और जल संरक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए ...