दिसम्बर 9, 2025 8:15 अपराह्न

views 216

राजस्थान: जयपुर में कल ‘प्रवासी राजस्थानी दिवस’ का होगा आयोजन

राजस्थान के जयपुर में कल 'प्रवासी राजस्थानी दिवस' का आयोजन होगा। इसमें देश-विदेश से प्रवासी राजस्थानी एकत्रित होंगे। इस आयोजन के लिए आठ हजार 700 से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है। कार्यक्रम में एक लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों का शिलान्यास किया जाएगा। कार्यक्रम में राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, कई केंद्रीय मंत्री और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान, प्रवासी राजस्थानी संवाद के साथ-साथ उद्योग, ऊर्ज...

फ़रवरी 23, 2025 8:32 पूर्वाह्न

views 191

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज राजस्थान की राजधानी जयपुर के दौरे पर रहेंगे

  उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज राजस्थान की राजधानी जयपुर के एक दिन दौरे पर रहेंगे। यात्रा के दौरान श्री धनखड़ जयपुर राष्ट्रीय विश्वविद्यालय के 14वें दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।

जून 21, 2024 12:27 अपराह्न

views 108

राजस्थान: जयपुर के एस.एम.एस. स्टेडियम में आयोजित किया गया योग दिवस समारोह, राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने किया योग 

  राजस्थान में योग दिवस समारोह जयपुर के एस.एम.एस. स्टेडियम में आयोजित किया गया, जहां राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने योग किया। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, राज्य के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, मंत्रिपरिषद के सदस्यों, विधायकों, वरिष्ठ अधिकारियों और छात्र-छात्राओं ने भी भाग लिया। राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान ने जयपुर के ऐतिहासिक जंतर-मंतर स्मारक पर योग दिवस समारोह का आयोजन किया।