जुलाई 26, 2024 10:16 पूर्वाह्न

views 20

झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू,   2 अगस्त तक चलेगा सत्र

       झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है। सत्र 2 अगस्त तक चलेगा और इसकी छह बैठकें होंगी। चुनाव से पहले पांचवीं झारखंड विधानसभा का यह आखिरी सत्र होगा।      सत्र के हंगामेदार रहने की संभावना है क्योंकि विपक्षी भाजपा ने भ्रष्टाचार, बिगड़ती कानून व्यवस्था और घुसपैठ जैसे विभिन्न मोर्चों पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन को घेरने का फैसला किया है।