जुलाई 7, 2024 1:49 अपराह्न

views 18

ओडिशा में विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा आज,  राज्य सरकार ने दो दिन के अवकाश की घोषणा की

भगवान जगन्‍नाथ, भगवान बालभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान सुदर्शन की विश्‍व प्रसिद्ध रथयात्रा आज से ओडिशा के पुरी में शुरू हो रही है। पुरी के ग्रैंड ट्रंक रोड पर भगवान के तीन रथों को ले जाया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी वार्षिक उत्सव में शामिल होने के लिए पुरी पहुंच चुकी हैं। इस बीच, दुनिया के विभिन्न हिस्सों से आने वाले लाखों श्रद्धालु आज शाम 5 बजे रथ खींचने और भगवान जगन्‍नाथ के दर्शनों के लिए एकत्र हुए हैं।   रथों को श्री जगन्नाथ मंदिर के सिंह द्वार के सामने रखा गया है और श्री गुंडिचा म...

जुलाई 5, 2024 1:07 अपराह्न

views 25

ओडिशा: तीर्थनगरी पुरी में अंतिम चरण में पहुंची विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा की तैयारियां

ओडिशा में, तीर्थनगरी पुरी में भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान सुदर्शन की विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा की सभी तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। इस रविवार से शुरू होने वाली वार्षिक रथयात्रा के सुचारू संचालन के लिए व्यापक इंतजाम किये गये हैं। रविवार को 'नबजाउबाना दर्शन', 'नेत्र उत्सव' और 'गुंडिचा यात्रा' जैसे प्रमुख अनुष्ठानों को देखते हुए, श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन ने अनुष्ठानों और उत्सव के सफल समापन के लिए सामूहिक सहयोग का आह्वान किया है।