जून 21, 2024 8:45 अपराह्न जून 21, 2024 8:45 अपराह्न

views 11

UP: राज्य़पाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज राजभवन में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास में भाग लिया

प्रदेश की राज्य़पाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज राजभवन में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास में भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस संपूर्ण मानवता के कल्याण के मार्ग को प्रशस्त करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विजन और प्रयासों का परिणाम है कि आज पूरी दुनिया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से जुड़कर भारत की संस्कृति और परंपरा को गौरवान्वित कर रही है।

जून 21, 2024 8:41 अपराह्न जून 21, 2024 8:41 अपराह्न

views 13

UP: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मथुरा के स्ट्राइक कोर वन में भारतीय सेना के जवानों के साथ योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया

योग दिवस के मौके पर पूरे उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मथुरा के स्ट्राइक कोर वन में भारतीय सेना के जवानों के साथ योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने सैन्य अधिकारियों और जवानों के साथ योगाभ्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमारी सेना के जवान भी एक योगी की तरह हैं जो हर स्थिति का सामना शारीरिक और मानसिक दृढ़ता से करते हैं।

जून 21, 2024 9:17 अपराह्न जून 21, 2024 9:17 अपराह्न

views 15

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर झारखंड सरकार की ओर से रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में राजकीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर झारखंड सरकार की ओर से रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में राजकीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयुष निदेशालय की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि रांची विधायक सीपी सिंह और स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव एके सिंह विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के राजकीय कार्यक्रम में राज्य योग केंद्र की योग प्रशिक्षक डॉक्टर अर्चना कुमारी ने लोगों को योग कराया।

जून 21, 2024 7:55 अपराह्न जून 21, 2024 7:55 अपराह्न

राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन आज राजभवन मे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित योग शिविर मे शामिल हुए

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन आज राजभवन मे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित योग शिविर मे शामिल हुए। इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि योग एक प्राचीन भारतीय परंपरा है जो अब वैश्विक संस्कृति का हिस्सा बन गई है। योग के माध्यम से देश-विदेश के योगी एक-दूसरे से जुड़ रहे हैं और सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा दे रहे हैं। कार्यक्रम में योग आयोग से आए हुए प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में राजभवन के सभी अधिकार...

जून 21, 2024 7:34 अपराह्न जून 21, 2024 7:34 अपराह्न

views 16

शरीर, मन और आत्मा के संतुलन के लिए योग अत्यंत ज़रूरी है: राज्यपाल मंगुभाई पटेल

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने राजभवन भोपाल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शरीर, मन और आत्मा के संतुलन के लिए योग अत्यंत ज़रूरी है। योग सरल है, सभी के लिए हैं। यह व्यक्तिगत और सामूहिक रूप से किया जा सकता है। रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज मुख्यमंत्री निवास,भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में योगाभ्यास किया और कार्यक्रम को संबोधित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में योग को प्रोत्साहित किया जा रहा है। प्रदेश में योग आयोग के गठन के बाद योग को पाठ्यक्रम का...

जून 21, 2024 5:02 अपराह्न जून 21, 2024 5:02 अपराह्न

views 12

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। राज्य के सभी जिला मुख्यालयों के साथ ही आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। उत्तराखण्ड में योग दिवस का प्रमुख कार्यक्रम पिथौरागढ़ जिले के पार्वतीकुण्ड आदि कैलाश में हुआ, जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने योग कर प्रदेश को स्वस्थ रहने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा उत्तराखंड योग और ध्यान की प्राचीन पद्धति के इतिहास को समेटे हुए है। प्रदेश सरकार राज्य को अंतरराष्ट्रीय योग हब बनाने की दिशा म...

जून 21, 2024 4:57 अपराह्न जून 21, 2024 4:57 अपराह्न

views 14

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने देहरादून के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी में योगाभ्यास किया

केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज देहरादून के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी में योगाभ्यास किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि योग मन को शांत और एकाग्रचित करता है और शांतिपूर्ण मन से व्यक्ति को समाज कल्याण के लिए एक बेहतर निर्णय लेने में मदद मिलती है।  केंद्रीय मंत्री ने राजधानी देहरादून के वन अनुसंधान संस्था में आयोजित ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। उन्होंने सभी से इस अभियान का हिस्सा बनने और एक-एक पौधा लगाने की अपील की।...

जून 21, 2024 4:44 अपराह्न जून 21, 2024 4:44 अपराह्न

views 14

21 जून को कुल्लू कान्वेंट स्कूल के छात्रों ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को बड़े उत्साह के साथ मनाया

 21 जून को कुल्लू कान्वेंट स्कूल के छात्रों ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को बड़े उत्साह के साथ मनाया | छात्रों का उत्साह देखते ही बनता था | दिन की शुरुआत विशेष प्रार्थना सभा योगा क्लब द्वारा की गई | सभी छात्रों ने ओम जाप , सूर्य नमस्कार आदि क्रियाएँ की | योगा क्लब के छात्रों द्वारा योगा डेमोंस्ट्रेशन किया गया | छात्रों ने योग माध्यम से शारीरिक , मानसिक और आध्यात्मिक लाभों के बारे में जागरूकता पैदा करने और उसे बढ़ावा देने के लिए भाषण , स्लोगन , चित्रों के माध्यम से संदेश दिया | स्कूल प्रबंधक श्री सुर...

जून 21, 2024 4:23 अपराह्न जून 21, 2024 4:23 अपराह्न

views 11

स्वस्थ रहने के लिए योग शिक्षा एवं योग के द्वारा वर्णित जीवन शैली अपनाना आवश्यक है: कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए योग शिक्षा एवं योग के द्वारा वर्णित जीवन शैली अपनाना आवश्यक है। डॉ. शांडिल आज आयुष विभाग द्वारा आयोजित आई.टी.आई. सोलन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। डॉ. शांडिल ने कहा कि आज के तकनीकी युग में जीवनशैली को स्वस्थ्य बनाने के लिए योग करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि योग से शांति एवं संतोष की भावना स्वाभाविक रूप से जीवन में सम्...

जून 21, 2024 4:15 अपराह्न जून 21, 2024 4:15 अपराह्न

views 9

गिरिडीह के सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में आयोजित योग दिवस समारोह में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी शामिल हुई

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राज्यभर में योग अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गिरिडीह के सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में आयोजित योग दिवस समारोह में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी शामिल हुई। केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने इस मौके पर लोगो को बधाई दी और कहा है कि योग से शरीर निरोग रहता है। गिरिडीह में सर जे सी बोस उच्च विद्यालय समेत दर्जन भर स्थानों पर योग दिवस मनाया गया।