अप्रैल 11, 2026 9:33 अपराह्न

views 138

कुर्द नेता निज़ार अमेदी बने इराक के नए राष्ट्रपति

ईराक में पिछले वर्ष नवंबर में हुए संसदीय चुनावों के बाद, देश की संसद ने आज कुर्द राजनेता निज़ार अमेदी को देश का नया राष्ट्रपति चुना। अमेदी देश के पूर्व पर्यावरण मंत्री थे। वे वर्ष 2024 से बगदाद में कुर्दिस्तान पैट्रियटिक यूनियन के राजनीतिक कार्यालय के प्रमुख भी रहे हैं। इराक में अब प्रधानमंत्री का चुनाव होना है। ईराक की सांप्रदायिक सत्ता-साझाकरण प्रणाली के अंतर्गत प्रधानमंत्री का शिया मुस्लिम, संसदीय अध्यक्ष का सुन्नी मुस्लिम और राष्ट्रपति का कुर्द होना अनिवार्य है।