मई 1, 2026 9:57 अपराह्न
138
ईरान-अमेरिका बातचीत में नई पहल, तेल कीमतों में गिरावट
ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी ईरना ने आज कहा कि ईरान ने अमरीका के साथ बातचीत के लिए पाकिस्तान के मध्यस्थकारों को नया प्रस्ताव भेजा है। ईरान युद्ध समाप्त करने के प्रयासों में बने गतिरोध को दूर करने में यह सहायक हो सकता है। इस खबर के बाद वैश्विक तेल मूल्यों में गिरावट देखी गई है। पिछले महीने की आठ तारीख से दोनों पक्षों के बीच युद्ध विराम चल रहा है।