फ़रवरी 28, 2026 9:48 अपराह्न
268
ईरान में स्कूल पर हमले का दावा, 57 छात्राओं की मौत
पश्चिम एशिया के कुछ हिस्सों में बिगड़ती स्थिति के बीच पूरे क्षेत्र में कई लोगों के मारे जाने की खबर है। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी इरना ने बताया है कि दक्षिणी ईरान के होर्मोज़गान प्रांत में मीनाब शहर के एक प्राथमिक बालिका विद्यालय को निशाना बनाया गया। ईरानी मीडिया ने बताया कि इस हमले में 57 छात्राओं की मौत हो गई और 60 लोग घायल हो गए। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि प्राथमिक बालिका विद्यालय पर किये गए हमले का जवाब दिया जाएगा। इस बीच, सीरिया के दक्षिणी शहर सुवेदा में एक भवन पर ई...