दिसम्बर 11, 2025 10:14 अपराह्न
38
नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट ने अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी घिका: भारत की यात्रा का उद्घाटन किया
नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट-एनजीएमए ने आज 'घिका: भारत की यात्रा' प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस प्रदर्शनी में कलाकार निकोस घिका की भारत यात्रा से संबंधित दस्तावेज़ और कलाकृतियाँ प्रदर्शित की गई हैं। उद्घाटन समारोह में संस्कृति मंत्रालय के सचिव विवेक अग्रवाल, एनजीएमए के महानिदेशक डॉ. संजीव गौतम कुमार और भारत में ग्रीस की राजदूत अलीकी कौत्सोमितोपौलू उपस्थित थीं। यह प्रदर्शनी अगले दो महीनों तक एनजीएमए, जयपुर हाउस में जनता के लिए प्रदर्शित की जाएगी। उद्घाटन समारोह के दौरान, भारत में ग्रीस की राजदूत अल...