मार्च 10, 2026 7:45 अपराह्न

views 46

जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक आतंकवादी ढेर

जम्मू-कश्मीर में, सेना ने आज राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश नाकाम कर दी। आकाशवाणी के जम्मू संवाददाता ने सेना की व्हाइट नाइट कोर के हवाले से बताया कि इस अभियान में एक आतंकवादी मारा गया है। सेना के सूत्रों के मुताबिक आज दोपहर करीब 3 बजे नियंत्रण रेखा के पास नौशेरा के झांगर इलाके में दो आतंकवादियों की संदिग्‍ध गतिविधि देखी गई। सेना के जवानों ने तुरन्‍त कार्रवाई की। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई। इस मुठभेड़ में पाकिस्तान समर्थित एक आत...