सितम्बर 8, 2025 4:25 अपराह्न सितम्बर 8, 2025 4:25 अपराह्न

views 32

श्रीलंका: भारतीय उच्चायोग ने महान भारतीय संगीतकार भूपेन हजारिका की जन्म शताब्दी पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया

श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग की सांस्कृतिक शाखा ने महान भारतीय संगीतकार भूपेन हजारिका की जन्म शताब्दी पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया।   भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा इस अवसर पर हजारिका के प्रतिष्ठित गीत "मनुहे मनुहार बाबे" के सिंहली और तमिल संस्करणों का विमोचन करेंगे।   भारतीय सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित इस कार्यक्रम में कवि, गायक और संगीतकार के रूप में हजारिका की चिरस्थायी विरासत को प्रदर्शित किया जाएगा।   सिंहली और तमिल में इस गीत का विमोचन दक्षिण एशिया के साझा सांस्कृतिक संबंध...

अगस्त 15, 2025 10:26 पूर्वाह्न अगस्त 15, 2025 10:26 पूर्वाह्न

views 27

बांग्लादेश: भारतीय उच्चायोग में भारत का 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

बांग्लादेश में भारतीय उच्चायोग में भारत का 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। ढाका स्थित चांसरी भवन में आयोजित इस समारोह में बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के सदस्यों ने भाग लिया।   उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्रपति के के अभिभाषण के अंश पढ़े। इस अवसर पर इंदिरा गांधी सांस्कृतिक केंद्र के कलाकारों और भारतीय समुदाय के सदस्यों ने देशभक्ति के गीत प्रस्तुत किए। सिलहट, खुलना, चटगाँव और राजशाही स्थित भारत के सहायक उच्चायोगों ने भी स्वतंत्रता दिवस मनाया।