नवम्बर 18, 2025 12:16 अपराह्न

views 53

भारतीय तटरक्षक बल ने अपने जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ रहे 19 बांग्‍लादेशी लोगों को गिरफ्तार किया

भारतीय तटरक्षक बल ने अपने जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में बांग्‍लादेश की तीन नौका और चालक दल सहित 19 लोगों को गिरफ्तार किया है। तटरक्षक बल के अनुसार बीते शनिवार और रविवार को इन नौकाओं ने बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भाग में भारतीय समुद्री क्षेत्र अधिनियम का उल्लंघन किया।     तटरक्षक बल ने कहा कि चालक दल सदस्यों के पास भारत के समुद्री क्षेत्र में मछली पकड़ने का वैध परमिट नहीं था। नौकाओं और पकड़े गए लोगों को कार्रवाई के लिए समुद्री पुलिस को सौंप दिया गया है।