मार्च 10, 2026 5:04 अपराह्न
53
भारतीय रेलवे ने 765 करोड़ रुपये से अधिक की अवसंरचना व तकनीकी परियोजनाओं को मंजूरी दी
भारतीय रेलवे ने पूर्वी तट, दक्षिण मध्य और पश्चिमी रेलवे क्षेत्रों में 765 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से कई अवसंरचना और प्रौद्योगिकी उन्नयन परियोजनाओं को मंजूरी दी है। पूर्वी तट रेलवे के दुव्वाडा-विशाखापत्तनम-विजयनगरम खंड पर इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन प्रणाली को उन्नत करने के लिए 318 करोड़ रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है। इससे हावड़ा-चेन्नई कॉरिडोर पर माल ढुलाई क्षमता बढ़ेगी और ट्रेनों की गति में सुधार होगा। रेलवे ने दक्षिण मध्य रेलवे के अंतर्गत 126 किलोमीटर लंबे रायचूर-गुंटकल खंड पर ट्रैक्शन प्...