अगस्त 15, 2024 10:20 पूर्वाह्न अगस्त 15, 2024 10:20 पूर्वाह्न

views 14

भारतीय ओलिंपिक संघ की अध्‍यक्ष पी टी उषा ने भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट की याचिका खारिज किए जाने पर निराशा व्‍यक्‍त की

खेल पंचाट न्‍यायालय द्वारा पेरिस ओलिंपिक में महिलाओं की 50 किलोग्राम भारवर्ग की स्‍पर्धा में रजत पदक के लिए भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट की याचिका खारिज किए जाने के बाद भारतीय ओलिंपिक संघ अन्‍य कानूनी विकल्‍प तलाश रहा है। इस फैसले के बाद भारतीय ओलिंपिक संघ की अध्‍यक्ष पी टी उषा ने यूनाइटेड वर्ल्‍ड रेसलिंग और अन्‍तरराष्‍ट्रीय ओलिंपिक समिति के विरूद्ध महिला पहलवान विनेश फोगाट की याचिका खारिज करने संबंधी खेल पंचाट न्‍यायालय के फैसले पर आश्‍चर्य और निराशा व्‍यक्‍त की है। आईओए ने अपने व्‍यक्‍तव्‍य...