अगस्त 15, 2024 9:20 पूर्वाह्न

views 22

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग की सांस्कृतिक शाखा भारत-श्रीलंका मैत्री उत्सव का कर रहा है आयोजन

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग की सांस्कृतिक शाखा, स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र भारत-श्रीलंका मैत्री उत्सव का आयोजन कर रहा है। आज शाम कोलंबो के इंडिपेंडेंस स्क्वायर पर इस उत्सव का उद्घाटन होगा। चार दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में हस्तशिल्प मेला, खाद्य उत्सव और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रदर्शन होंगे।

जून 30, 2024 2:11 अपराह्न

views 8

भारतीय उच्चायोग ने बांग्लादेश के ढाका में वृक्षारोपण अभियान ‘वन ट्री फॉर मदर’  शुरू किया

            बांग्लादेश में ढाका में भारतीय उच्चायोग ने आज वृक्षारोपण अभियान  'वन ट्री फॉर मदर' शुरू किया। बांग्लादेश के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री साबिर हुसैन चौधरी और बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने उच्चायोग परिसर में पौधे लगाकर संयुक्‍त रूप से यह अभियान शुरू किया। इस अवसर पर श्री वर्मा ने कहा कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से शुरू किया गया है। प्रधानमंत्री ने विश्‍व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नई दिल्‍ली में एक पेड़ मॉं के नाम अभियान शुरू किया था। श...