मार्च 9, 2026 7:44 अपराह्न

views 39

तेहरान स्थित भारतीय दूतावास की एडवाइजरी, समन्वय के बिना ईरान की जमीनी सीमाओं के पास न जाएं

तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों से आग्रह किया है कि वे दूतावास से पूर्व समन्वय के बिना देश से बाहर यात्रा के लिए ईरान की किसी भी जमीनी सीमा के निकट न जाएं। एक परामर्श में दूतावास ने कहा कि ईरान की स्थलीय सीमाओं की ओर जाने की कोई भी गतिविधि दूतावास से स्पष्ट निर्देश मिलने के बाद ही की जानी चाहिए। दूतावास ने कहा कि ईरान के क्षेत्र से एक बार बाहर निकलने और किसी तीसरे देश में प्रवेश करने में असमर्थ होने पर दूतावास किसी भी तरह की सहायता प्रदान करने की स्थिति में नहीं होगा। भारतीय नागरि...