नवम्बर 23, 2025 8:44 पूर्वाह्न
132
भारत ने उभरती प्रौद्योगिकियों में सहयोग बढ़ाने के लिए ऑस्ट्रेलिया और कनाडा के साथ नई त्रिपक्षीय साझेदारी की घोषणा की
भारत, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा ने उभरती प्रौद्योगिकियों में सहयोग बढ़ाने के लिए नए त्रिपक्षीय संरचना ऑस्ट्रेलिया-कनाडा-भारत प्रौद्योगिकी और नवाचार (एसीआईटीआई) साझेदारी की घोषणा की है। यह घोषणा कल जोहान्सबर्ग में जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के बीच हुई बैठक के बाद की गई। सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह साझेदारी प्रमुख प्रौद्योगिकी और नवाचार क्षेत्रों में सहयोग का विस्तार करन...