सितम्बर 19, 2025 4:00 अपराह्न

views 44

भारत के लिए जीत कोई अपवाद नहीं, बल्कि एक आदत बन गई है: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि रक्षा बलों ने ऑपरेशन सिंदूर के ज़रिए दुश्मन को करारा जवाब देने की भारत की क्षमता का प्रदर्शन किया। उन्होंने यह बात नई दिल्ली में 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के 60 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित स्मृति समारोह में युद्ध के दिग्गजों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि रक्षा बलों के समन्वय और साहस ने साबित कर दिया है कि जीत अब भारत के लिए कोई अपवाद नहीं रही, बल्कि जीत एक आदत बन गई है।   रक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए सभी ...

सितम्बर 19, 2025 8:09 पूर्वाह्न

views 62

टी-20 एशिया कप: आज भारत का सामना ओमान से, शाम आठ बजे से खेला जाएगा मैच

एशिया कप टी-20 क्रिकेट में ग्रुप-ए के अंतिम मुकाबले में आज भारत का सामना ओमान से होगा। अबूधावी में कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में मैच शाम आठ बजे से खेला जाएगा। भारत दो मैचों में चार अंकों के साथ पहले ही सुपर -4 में पंहुच चुका है, जबकि ओमान टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है। भारत ने ग्रुप चरण में शानदार प्रदर्शन करते हुए यूएई और पाकिस्तान को हराया था। कल श्रीलंका ने अफगानिस्तान को छह विकेट से हराकर सुपर -4 में प्रवेश किया। इस जीत के साथ श्रीलंका ने ग्रुप बी में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। वही...

सितम्बर 19, 2025 8:51 पूर्वाह्न

views 23

भारत, संयुक्‍त राष्‍ट्र के खाद्य और कृषि संगठन के सहयोग से, विश्‍व स्‍तरीय सुविधाजनक बंदरगाहों का करेगा निर्माण

भारत, संयुक्‍त राष्‍ट्र के खाद्य और कृषि संगठन के सहयोग से, विश्‍व स्‍तरीय सुविधाजनक बंदरगाहों का निर्माण करेगा।      मत्‍स्‍य, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के तहत मत्‍स्‍य विभाग ने संयुक्‍त राष्‍ट्र के खाद्य और कृषि संगठन के साथ तकनीकी सहयोग संधि पर हस्‍ताक्षर किए हैं। समझौते के तहत देश के तीन प्रमुख बंदरगाह- दीव में वनकबरा, पुद्दुचेरी में कराइकल और गुजरात के जखाऊ बंदरगाह पर तीन सौ उनहत्‍तर करोड़ अस्‍सी लाख रुपये निवेश किए जाएंगे।      मत्‍स्‍य विभाग के सचिव डॉक्‍टर अभिलक्ष लिखी ने राष्‍ट्रीय खाद्...

सितम्बर 17, 2025 8:18 अपराह्न

views 31

भारत और मोजाम्बिक के राजनयिक संबंधों के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में नौसेना का पहला स्क्वाड्रन मोज़ाम्बिक पहुंचा

भारत और मोजाम्बिक के राजनयिक संबंधों के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में नौसेना का पहला स्क्वाड्रन मोज़ाम्बिक पहुँच गया है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार स्‍क्‍वाड्रन में शामिल आईएनएसटीआईआर, आईएनएस शार्दुल, आईएनएस सुजाता और आईसीजीएस सारथी कल मापुटो पहुँच गए। इस स्‍क्‍वाड्रन का नेतृत्‍व कैप्टन तिजो के. जोसेफ कर रहे थे। उनका स्‍वागत मोज़ाम्बिक नौसेना और रक्षा सलाहकार ने किया।     मंत्रालय ने बताया है कि चार दिन की यात्रा के दौरान, भारतीय स्क्वाड्रन मोज़ाम्बिक नौसेना के साथ विभिन्न संयुक्त प्रशिक्षण गत...

सितम्बर 17, 2025 7:14 अपराह्न

views 29

भारत ने आस्‍ट्रेलिया को दिया 293 रन का लक्ष्‍य, मंधाना ने खेली शतकीय पारी

न्‍यू चंडीगढ में आस्‍ट्रेलिया के खिलाफ तीन एकदिवसीय अंतरराष्‍ट्रीय महिला क्रिकेट मैचों की श्रृ्ंखला के दूसरे मैच में भारत ने 293 रन का लक्ष्‍य दिया है। भारतीय टीम 292 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। भारत के लिए स्‍मृति मंधाना ने 91 गेंद सर्वाधिक 117 रन की पारी खेली।     इससे पहले, आस्‍ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। श्रृंखला में आस्ट्रेलियाई टीम एक-शून्‍य से आगे चल रही है।    

सितम्बर 17, 2025 7:02 अपराह्न

views 187

भारत की जीडीपी में 6.5% की दर से हो रही बढ़ोत्तरी

दुनिया में जारी उथल-पुथल के बावजूद भारत की अर्थव्‍यवस्‍था प्रमुख अर्थव्‍यवस्‍थाओं में सबसे अधिक तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्‍यवस्‍था बनी रहेगी। अमरीका की क्रेडिट और रेटिंग एजेंसी स्‍टैंडर्ड एंड पुअर्स के अनुसार भारत की जीडीपी मौजूद वित्‍त वर्ष में साढ़े छह प्रतिशत की दर से आगे बढ़ती रहेगी। एजेंसी की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत के विकास प्रदर्शन में लचीलापन बना हुआ है, हालांकि भारी झटकों ने देश के समक्ष थोड़े समय के लिए चुनौतियां पैदा की हैं। भारत ने आर्थिक सुधारों, ढांचागत विकास और नीतिगत सुधारो...

सितम्बर 12, 2025 6:48 पूर्वाह्न

views 42

भारत के साथ रक्षा और सुरक्षा सहयोग को गहरा करने को देंगे प्राथमिकता: सर्जियो गोर

नई दिल्ली में अमरीका के मनोनीत राजदूत, सर्जियो गोर ने कहा है कि भारत और अमरीका के रिश्‍ते, दुनियाभर में महत्वपूर्ण रिश्तों में से एक हैं। सीनेट में अपनी नियुक्ति के दौरान, गोर ने भारत को एक रणनीतिक साझेदार बताया। उन्होंने कहा कि भारत की भौगोलिक स्थिति, आर्थिक विकास और सैन्य क्षमताएँ साझा सुरक्षा हितों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण हैं। श्री गोर ने कहा कि वे भारत के साथ रक्षा और सुरक्षा सहयोग को गहरा करने को प्राथमिकता देंगे।   उन्होंने कहा कि इसमें संयुक्त सैन्य अभ्यासों का विस्तार, रक्षा प्...

सितम्बर 12, 2025 6:14 पूर्वाह्न

views 46

मॉरीशस के प्रधानमंत्री की काशी यात्रा, भारत तथा मॉरीशस के बीच मज़बूत सांस्कृतिक संबंधों को देखते हुए ख़ास: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम की काशी यात्रा, इस शहर के सांस्कृतिक महत्व और भारत तथा मॉरीशस के बीच मज़बूत सांस्कृतिक संबंधों को देखते हुए और भी ख़ास हो गई है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि उन्होंने परस्‍पर सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा की और क्षेत्रीय तथा वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह बुनियादी ढाँचे, स्वास्थ्य सेवा, डिजिटल तकनीक, ऊर्जा, समुद्री सुरक्षा आदि क्षेत्रों में सहयोग को और गहरा करने पर भी स...

सितम्बर 10, 2025 7:53 अपराह्न

views 55

भारत ने हमेशा मॉरीशस का किया है दृढ़तापूर्वक समर्थन : मॉरीशस प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम

मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम ने कहा है कि भारत-मॉरीशस के सामाजिक-आर्थिक विकास में एक विश्वसनीय साझेदार रहा है और आज भी बना हुआ है। भारत ने हमेशा मॉरीशस का दृढ़तापूर्वक समर्थन किया है।   मुंबई में मॉरीशस-भारत व्यापार सम्मेलन में श्री रामगुलाम ने कहा कि परिस्थितियों ने दोनों देशों को अनिश्चितता को स्वीकार करने और मज़बूत और विश्वसनीय साझेदारी के ज़रिए उसका सर्वोत्तम प्रबंधन करने के लिए बाध्य किया है। उन्‍होंने भारत को मॉरीशस का शीर्ष व्यापारिक साझेदार और तीसरा बड़ा आयातक बताया। &n...

सितम्बर 10, 2025 5:11 अपराह्न

views 48

भारत और यूरोपीय संघ ने ब्रुसेल्स में आतंकवाद निरोध पर संयुक्त कार्य समूह की 15वीं बैठक आयोजित की

भारत और यूरोपीय संघ ने कल ब्रुसेल्स में आतंकवाद निरोध पर संयुक्त कार्य समूह की 15वीं बैठक आयोजित की। वार्ता की सह-अध्यक्षता यूरोपीय विदेश कार्रवाई सेवा में सुरक्षा और रक्षा नीति निदेशक मैसीज स्टेडजेक और विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव (आतंकवाद निरोध) केडी देवल ने की।   विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि दोनों पक्षों ने 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकवादी हमले की निंदा की। यूरोपीय संघ ने निर्दोष नागरिकों की हत्या पर संवेदना दोहराई।   दोनों पक्षों ने सीमा पार आतंकवाद सहित सभी रूपों और अभिव्यक...